By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय नई कार्यकारिणी, चंद्रमोहन बने अध्यक्ष
  • मध्यमहेश्वर ट्रैक पर चार दिन से लापता युवक, चलाया हवाई सर्च अभियान, नहीं लगा कोई सुराग
  • उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए आया बड़ा आदेश ऐसे होगा ट्रांसफर
  • राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह सचिव शैलेश बगौली ने की उच्च-स्तरीय बैठक।
  • फूड सप्लीमेंट कंपनी पर छापेमारी, 5 करोड़ का फर्जी टर्नओवर बेनकाब
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड की जलविद्युत परियोजनाओं और पर्यावरणीय प्रस्तावों के लिए मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र से मांगा सहयोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड की जलविद्युत परियोजनाओं और पर्यावरणीय प्रस्तावों के लिए मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र से मांगा सहयोग
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की जलविद्युत परियोजनाओं और पर्यावरणीय प्रस्तावों के लिए मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र से मांगा सहयोग

Devbhumi Discover
Last updated: May 9, 2025 9:41 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं  जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से भेंट कर त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना के लिए वन भूमि के हस्तांतरण के साथ ही रुपसियाबगड जल विद्युत परियोजना के लिए वांछित पर्यावरण स्वीकृति एवं वन भूमि हस्तानांतरण की स्वीकृति दिए जाने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री को अवगत कराया कि विद्युत ऊर्जा की आवश्यकताओं के लिए उत्तराखण्ड को अन्य राज्यों एवं केन्द्रीय पूल से विद्युत ऊर्जा क्रय करनी पड़ती है। विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था एवं राज्य की बढ़ती जरूरतों की पूर्ति के लिए नई पर्यावरण अनुकूल जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण आवश्यक है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में अत्यधिक मदद मिलेगी और राज्य की पलायन की समस्या पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य में यमुना नदी की सहायक नदी टौंस पर प्रस्तावित 72 मेगावाट क्षमता की त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए आवश्यक 47.547 हे. वन भूमि एवं राजस्व भूमि (बंजर भूमि) के हस्तांतरण की शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य में गंगा नदी पर प्रस्तावित परियोजनाओं पर स्वीकृति प्राप्त न होने से यमुना नदी पर तथा कुमायूं क्षेत्र में गौरीगंगा, धौलीगंगा नदियों पर नयी विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया जाना नितांत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सिरकारी भ्योल रुपसियाबगड जल विद्युत परियोजना गौरी गंगा नदी  पर प्रस्तावित पहली परियोजना है। 120 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना के लिए आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृति तथा 29.997 हे. वन भूमि के हस्तांतरण के प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सामरिक महत्व एवं राष्ट्रहित को देखते हुए राज्य की इन जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया जाना लाभकारी होगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं  जलवायु परिवर्तन मंत्री से ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट से नीलकंठ महादेव मंदिर तक रोपवे विकास के प्रस्ताव को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में स्वीकृत करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह योजना क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन के विकास तथा यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होगी।

मुख्यमंत्री ने चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) के पुनरुद्धार के लिए भी केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे ऋषिकेश को वैश्विक स्तर पर योग और पर्यटन हब के रूप में और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए कैम्पा योजना के अंतर्गत वनाग्नि प्रबंधन की पंचवर्षीय योजना के तहत  रूपये 404 करोड़ की विशेष सहायता का आग्रह भी किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सभी प्रस्तावों पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम एवं स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा उपस्थित थे।

You Might Also Like

श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय नई कार्यकारिणी, चंद्रमोहन बने अध्यक्ष

मध्यमहेश्वर ट्रैक पर चार दिन से लापता युवक, चलाया हवाई सर्च अभियान, नहीं लगा कोई सुराग

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए आया बड़ा आदेश ऐसे होगा ट्रांसफर

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह सचिव शैलेश बगौली ने की उच्च-स्तरीय बैठक।

फूड सप्लीमेंट कंपनी पर छापेमारी, 5 करोड़ का फर्जी टर्नओवर बेनकाब

TAGGED:Chief MinisterDhamifor hydropowerprojects and environmental proposals of Uttarakhandsought cooperation .from the Center
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्रीदेव सुमन उत्तराखंड, विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन
Next Article उत्तराखंड की जलविद्युत परियोजनाओं और पर्यावरणीय प्रस्तावों के लिए मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र से मांगा सहयोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड पुलिस की बड़ी सफलता: दुबई से करोड़ों की ठगी में वांछित गैंगस्टर जगदीश पुनेठा प्रत्यर्पित
उत्तराखण्ड क्राइम November 15, 2025
आयकर छापे की अनोखी रणनीति: ‘भोलेनाथ के भक्त’ बनकर दून पहुंचे अधिकारी, 80 वाहनों पर लगे जय बद्री विशाल स्टिकर
उत्तराखण्ड November 15, 2025
टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित लोगों के लिए उत्तराखंड बना उम्मीद का केंद्र, धामी सरकार की एक अनूठी पहल
उत्तराखण्ड November 15, 2025
उत्तराखण्ड मुख्य सचिव ने दिल्ली में केंद्र से की महत्वपूर्ण बैठकों में राज्य हितों पर गहन चर्चा
उत्तराखण्ड November 15, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?