By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखंड में लागू होगा ‘देवभूमि परिवार आईडी’ सिस्टम, 15 साल से रह रहे परिवारों को डिजिटल पहचान
  • पालतू कुत्तों को लेकर सख्त नियम, रजिस्ट्रेशन और नसबंदी अब जरूरी
  • कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग आज मसूरी में, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा
  • 125 किमी लंबी आरवीएनएल रेल लाइन परियोजना का जायजा लेने ऋषिकेश पहुँचा ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल
  • ऋषिकेश के अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे CM धामी, योग को बताया आत्मिक संतुलन का विज्ञान
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये ₹183.71 करोड़ की धनराशि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये ₹183.71 करोड़ की धनराशि
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये ₹183.71 करोड़ की धनराशि

Devbhumi Discover
Last updated: January 17, 2026 9:10 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये ₹183.71 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क के निर्माण एवं पुर्नर्निमाण, पेयजला, आवास, पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय हस्तान्तरण तथा आपदा राहत से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विकास कार्यो के लिये ₹183.71 करोड की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा आगामी श्री नन्दा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों हेतु विस्तृत कार्ययोजना के तहत विधानसभा क्षेत्र थराली में नन्दप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल मोटर मार्ग (किमी 20 से 40) के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के लिये ₹ 12.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली की कर्णप्रयाग शाखा के अन्तर्गत सोनली-देवली बागर जलापूर्ति योजना हेतु ₹ 6.55 करोड़ तथा जनपद देहरादून में पीली कोठी से बालावाला-गुलरघाटी एफआईसी तक 3 किमी मार्ग के चौड़ीकरण/डामरीकरण तथा कस्तूरी चौक समशेरगढ़ होते हुए बालावाला क्रॉसिंग तक लगभग 2 किमी मार्ग के चौड़ीकरण/डामरीकरण (प्रथम चरण) के लिये ₹ 5.89 लाख की धनराशि की स्वीकृति किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में पनचक्की-चौफुला-कठघरिया नहर कवरिंग के उपरान्त मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण हेतु ₹ 11.15 करोड़,  विधानसभा क्षेत्र एवं विकासखण्ड यमकेश्वर में पीपलकोटी से दुगड्डा तक सड़क के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण (प्रथम चरण) के लिये ₹ 32.52 लाख,  मरचूला कूपी भैरंगखाल (मरचूला सराईखेत बैजरों पोखड़ा पौड़ी सतपुली, राज्य मार्ग संख्या 32) मोटर मार्ग के चौड़ीकरण हेतु ₹ 5.11 लाख,  जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद में अभियोजन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु टाइप-द्वितीय के 02, टाइप-तृतीय के 20 एवं टाइप-चतुर्थ के 02 आवासीय भवनों के निर्माण के लिये ₹ 11.29 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार से प्राप्त द्वितीय किश्त के अन्तर्गत जिला पंचायचत हेतु ₹ 21.17 करोड़, क्षेत्र पंचायत हेतु ₹ 14.12 करोड़ तथा ग्राम पंचायतों हेतु ₹ 105.86 करोड़, कुल ₹ 141.15 करोड़ की धनराशि हस्तान्तरित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ में प्राकृतिक आपदा से मृत 09 व्यक्तियों के विधिक उत्तराधिकारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹ 1.00 लाख प्रति व्यक्ति की दर से कुल ₹ 9.00 लाख की अतिरिक्त राहत राशि तथा प्राकृतिक आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 05 भवनों के स्वामियों को ₹ 3.00 लाख प्रति भवन की दर से कुल ₹ 15.00 लाख अर्थात कुल 24.00 लाख की धनराशि की स्वीकृति मुख्यमंत्री राहत कोष से किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है, जिसका शासनादेश भी निर्गत कर दिया गया है।

You Might Also Like

उत्तराखंड में लागू होगा ‘देवभूमि परिवार आईडी’ सिस्टम, 15 साल से रह रहे परिवारों को डिजिटल पहचान

पालतू कुत्तों को लेकर सख्त नियम, रजिस्ट्रेशन और नसबंदी अब जरूरी

कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग आज मसूरी में, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

125 किमी लंबी आरवीएनएल रेल लाइन परियोजना का जायजा लेने ऋषिकेश पहुँचा ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल

ऋषिकेश के अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे CM धामी, योग को बताया आत्मिक संतुलन का विज्ञान

TAGGED:Chief Minister provided funds worth ₹183.71 crorefor various development schemes
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड मेट्रो रेल व शहरी अवसंरचना निगम की 35वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डॉ. दीपा मलिक ने की शिष्टाचार भेंट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
उत्तराखण्ड March 14, 2026
किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 14, 2026
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर,सरकार की योजना से 92 युवाओं को विदेशों में मिली है नौकरी
उत्तराखण्ड शिक्षा March 14, 2026
गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन
उत्तराखण्ड March 13, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?