By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • अच्छी खबर…आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर मिलेंगे एक लाख रुपये, मंत्री ने दिए निर्देश
  • निवेदिता कुकरेती, IPS द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF का कार्यभार ग्रहण
  • वित्तीय धोखाधड़ी पर सख्ती: आरबीआई की राज्य स्तरीय समिति बैठक में त्वरित कार्रवाई पर जोर
  • अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, 6 स्वर्ण सहित 9 पदक
  • सामूहिक विवाह समाज में समानता और संस्कारों का सशक्त माध्यम: विधायक शिव अरोड़ा
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीएम धामी ने किया ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम’ मोबाइल एप का लोकार्पण, शिक्षा और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सीएम धामी ने किया ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम’ मोबाइल एप का लोकार्पण, शिक्षा और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने किया ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम’ मोबाइल एप का लोकार्पण, शिक्षा और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

Devbhumi Discover
Last updated: September 5, 2025 9:11 am
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने और आधुनिक तकनीक से नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब सामुदायिक रेडियो हैलो हल्द्वानी एप देश और प्रदेश के प्रत्येक कोने तक पहुँचकर समाज एवं संस्कृति की आवाज़ को और अधिक सशक्त करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भरता का आधार है। इसी सोच के तहत प्रदेश के सभी 13 जनपदों में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे युवा न केवल शिक्षा प्राप्त करेंगे, बल्कि रोजगारपरक कौशल भी सीख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विश्वविद्यालय और कौशल विकास केंद्र मिलकर कार्य करेंगे तो उत्तराखंड के युवा नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे, और यह प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में राज्य की अहम भूमिका सुनिश्चित करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देहरादून में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का एक प्रमुख केंद्र स्थिपित करने का निर्णय लिया है। यह केंद्र न केवल शिक्षा एवं प्रशिक्षण का हब होगा, बल्कि शोध, नवाचार और डिजिटल शिक्षा का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया और आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु विश्वविद्यसलय की ओर से 01 लाख 49 हजार का चेक मुख्यमंत्री को प्रदान किया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, कुलसचिव उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय श्री खेमराज भट्ट और विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

अच्छी खबर…आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर मिलेंगे एक लाख रुपये, मंत्री ने दिए निर्देश

निवेदिता कुकरेती, IPS द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF का कार्यभार ग्रहण

वित्तीय धोखाधड़ी पर सख्ती: आरबीआई की राज्य स्तरीय समिति बैठक में त्वरित कार्रवाई पर जोर

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, 6 स्वर्ण सहित 9 पदक

सामूहिक विवाह समाज में समानता और संस्कारों का सशक्त माध्यम: विधायक शिव अरोड़ा

TAGGED:and culture will get a boostCM DhamiEducationinaugurated 'Hello Haldwani 91.2 FM' mobile app
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखण्ड ने केंद्र सरकार को सौंपा 5702.15 करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव
Next Article एसएसपी दून की दो टूक- धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक भी बनेंगे फस्र्ट रिस्पांडर
उत्तराखण्ड December 16, 2025
पीआरएसआई के अधिवेशन में लगी प्रदर्शनी ने देश-विदेश से आए लोगों का मन मोह लिया
उत्तराखण्ड December 16, 2025
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त, विकास कार्यों को मिलेगी गति
उत्तराखण्ड December 16, 2025
विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड December 16, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?