By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • देहरादून: बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
  • कैग की रिपोर्ट में नमामि गंगे पर सवाल, 800 करोड़ खर्च के बाद भी गंगा में गिर रही गंदगी
  • CM पोर्टल पर शिकायतों पर सवाल, देहरादून के वरिष्ठ नागरिक ने कार्रवाई न होने पर उठाई आवाज
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार
  • उत्तराखंड : प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं: खाद्य आयुक्त
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: धराली आपदा: अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव ने किया अस्पतालों का निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > धराली आपदा: अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव ने किया अस्पतालों का निरीक्षण
उत्तराखण्ड

धराली आपदा: अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव ने किया अस्पतालों का निरीक्षण

Devbhumi Discover
Last updated: August 7, 2025 8:29 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE
  • धराली आपदा: अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव ने किया अस्पतालों का निरीक्षण
  • ग्राउंड जीरो पर टीमें सक्रिय, घायलों का मौके पर उपचार शुरू, तीन प्रमुख अस्पतालों में आरक्षित की गई चिकित्सा सुविधा

उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में हाल ही में बादल फटने से उत्पन्न आपदा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। ग्राउंड जीरो पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच चुकी हैं और घायलों का मौके पर उपचार शुरू कर दिया गया है। जल्द ही अन्य मेडिकल टीमें भी राहत कार्यों में जुट जाएंगी। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि धराली आपदा की चुनौती के बीच स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित और ठोस कदम उठाए हैं। अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं, ग्राउंड ज़ीरो पर टीमें सक्रिय हैं, और मानसिक स्वास्थ्य जैसे पहलू को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

स्वास्थ्य सचिव ने किया अस्पतालों का निरीक्षण
वहीं स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने देहरादून में दून अस्पताल व कोरोनेशन जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  स्वास्थ्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं, आईसीयू, जनरल वार्ड, स्टाफ की उपस्थिति और उपकरणों की उपलब्धता की गहन समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में मरीजों को चिकित्सा सुविधा में कोई कमी न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि एक भी घायल या जरूरतमंद व्यक्ति इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए।

आईसीयू, जनरल वार्ड और स्टाफ व्यवस्थाओं की परखी स्थिति
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य सचिव राजकीय जिला चिकित्सालय कोरोनेशन पहुंचे, जहां उन्होंने आईसीयू, जनरल वार्ड, और अन्य अहम इकाइयों की स्थिति परखी। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि देहरादून के दोनों प्रमुख अस्पतालों दून मेडिकल कॉलेज और कोरोनेशन अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इन अस्पतालों को आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से पूरी तरह तैयार रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्यभर में आपात चिकित्सा सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है।

तीन प्रमुख अस्पतालों में आरक्षित की गई चिकित्सा सुविधा
आपदा संभावित घायलों और गंभीर मरीजों के इलाज हेतु देहरादून, कोरोनेशन, और एम्स ऋषिकेश में बेड आरक्षित किए गए हैं। आरक्षित चिकित्सा सुविधा इस प्रकार हैः-

दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून

  • 150 जनरल बेड
  • 50  ICU  बेड

कोरोनेशन जिला अस्पताल, देहरादून

  • 80 जनरल बेड
  • 20  ICU बेड

एम्स, ऋषिकेश

  • 50 जनरल बेड
  • 20  ICU बेड

इन अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम, दवाओं और उपकरणों की पूर्ण व्यवस्था कर दी गई है।

तीन मनोचिकित्सकों की तैनाती
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मानसिक तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं भी उभर सकती हैं। इसे देखते हुए धराली क्षेत्र में तीन मनोचिकित्सकों की विशेष टीम तैनात की गई है। यह टीम राहत शिविरों में जाकर लोगों की काउंसलिंग करेगी और मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह टीम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर समन्वय से कार्य करेगी।
108 एंबुलेंस सेवा और सीएमओ टीमें एक्टिव मोड पर
प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी (ब्डव्) और आपदा प्रतिक्रिया टीमें सतर्क मोड में हैं। 108 एम्बुलेंस सेवा को भी 24ग7 एक्टिव रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।

You Might Also Like

देहरादून: बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

कैग की रिपोर्ट में नमामि गंगे पर सवाल, 800 करोड़ खर्च के बाद भी गंगा में गिर रही गंदगी

CM पोर्टल पर शिकायतों पर सवाल, देहरादून के वरिष्ठ नागरिक ने कार्रवाई न होने पर उठाई आवाज

देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार

उत्तराखंड : प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं: खाद्य आयुक्त

TAGGED:Dharali disaster:Health DepartmentHealth Secretaryin alert modeinspected hospitals on the instructionsof Chief Minister
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धराली-हर्षिल आपदा: सीएम धामी ने देर शाम उत्तरकाशी से राहत-बचाव कार्यों का लिया फीडबैक
Next Article उत्तरकाशी आपदा राहत: हर्षिल-गंगोत्री से 274 यात्रियों का सफल रेस्क्यू, सभी सुरक्षित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत
उत्तराखण्ड नई दिल्ली March 11, 2026
देवभूमि परिवार आईडी में मुखिया के तौर पर परिवार की वरिष्ठतम महिला सदस्य का नाम होगा
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 11, 2026
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 11, 2026
वन्य जीवों से नुकसान पर मुआवजे का दायरा बढ़ा
उत्तराखण्ड March 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?