By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • यूसीसी, नकल विरोधी कानून के जरिए देश के सामने पेश किया सुशासन का मॉडल
  • सड़क, रेल, रोपवे, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी कई परियोजनाओं को मिली गति
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
  • Suniye Sarkar 23-29th March 2026
  • विश्व जल दिवस पर संदेश: पानी बचाएं, भविष्य सुरक्षित करें
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दून मेडिकल कॉलेज में सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट पर विशेष प्रशिक्षण, चिकित्सकों को दी गई आधुनिक परिवार नियोजन सेवाओं की जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > दून मेडिकल कॉलेज में सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट पर विशेष प्रशिक्षण, चिकित्सकों को दी गई आधुनिक परिवार नियोजन सेवाओं की जानकारी
उत्तराखण्डस्वास्थ्य

दून मेडिकल कॉलेज में सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट पर विशेष प्रशिक्षण, चिकित्सकों को दी गई आधुनिक परिवार नियोजन सेवाओं की जानकारी

Devbhumi Discover
Last updated: March 9, 2026 2:16 pm
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE
प्रशिक्षण के दौरान सबडर्मल इम्प्लांट की तकनीक, इसके सुरक्षित उपयोग, मरीज चयन, परामर्श प्रक्रिया तथा संभावित जटिलताओं के प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान सबडर्मल इम्प्लांट की तकनीक, इसके सुरक्षित उपयोग, मरीज चयन, परामर्श प्रक्रिया तथा संभावित जटिलताओं के प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

महिलाओं के लिए सुरक्षित और दीर्घकालिक गर्भनिरोधक विधि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

देहरादून (सुनिए सरकार)। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में महिलाओं के परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट (Subdermal Contraceptive Implant) विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत चिकित्सकों की क्षमता वृद्धि करना तथा आधुनिक और सुरक्षित गर्भनिरोधक सेवाओं को स्वास्थ्य संस्थानों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में डॉ. गीता जैन, डॉ. रोली सेठ (एडिशनल डायरेक्टर प्रोग्राम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) तथा डॉ. ललितिका (AIIMS ऋषिकेश) ने प्रतिभागियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान सबडर्मल इम्प्लांट की तकनीक, इसके सुरक्षित उपयोग, मरीज चयन, परामर्श प्रक्रिया तथा संभावित जटिलताओं के प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण में उत्तराखंड के विभिन्न तृतीयक (Tertiary Care) अस्पतालों और जिला अस्पतालों से आए आठ चिकित्सकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट लगाने और निकालने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया, जिससे वे अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों में इस सेवा को प्रभावी रूप से उपलब्ध करा सकें।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने बताया कि सबडर्मल कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट एक दीर्घकालिक, सुरक्षित और प्रभावी गर्भनिरोधक विधि है, जो महिलाओं को कई वर्षों तक अनचाहे गर्भ से सुरक्षित रखने में सहायक होती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से राज्य में गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

You Might Also Like

यूसीसी, नकल विरोधी कानून के जरिए देश के सामने पेश किया सुशासन का मॉडल

सड़क, रेल, रोपवे, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी कई परियोजनाओं को मिली गति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई

विश्व जल दिवस पर संदेश: पानी बचाएं, भविष्य सुरक्षित करें

CM धामी ने ‘उत्तराखंड की मिट्टी से जननायक’ पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया

TAGGED:DehradunDoon Medical CollegeFamily PlanningHealth DepartmentUttarakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Suniye Sarkar 9-15th March 2026
Next Article तीन ग्रोथ डाइवर्स करेंगे तीन बड़े लक्ष्यों की पूर्ति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Suniye Sarkar 23-29th March 2026
ई-पेपर March 23, 2026
पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 23, 2026
देहरादून परेड ग्राउंड में विकास की बड़ी घोषणा, 74 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 23, 2026
दून में महिला डॉक्टर से मारपीट, सर्जन पति समेत ससुराल पक्ष पर केस
उत्तराखण्ड क्राइम March 23, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?