By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखंड में खाई में गिरकर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम मचा
  • उत्तरकाशी में 24 वर्षीय पूजा नेगी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने शव सौंपने के बजाय किया खुद अंतिम संस्कार
  • देहरादून में नदी की धारा मोड़ने से 6 करोड़ का नुकसान, 150 मीटर सड़क बह गई, डीएम सविन बंसल ने जांच के आदेश दिए
  • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: तीन शाही अमृत स्नान होंगे – महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या और वैशाखी पर
  • देहरादून कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव टलने की आशंका, कांग्रेस ने शहीद स्थल पर मौन विरोध प्रदर्शन किया
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हरिद्वार: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम धामी ने किया इंडियन एआई समिट का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > हरिद्वार: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम धामी ने किया इंडियन एआई समिट का शुभारंभ
उत्तराखण्ड

हरिद्वार: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम धामी ने किया इंडियन एआई समिट का शुभारंभ

Devbhumi Discover
Last updated: September 17, 2025 7:43 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा आयोजित इण्डियन ए.आई समिट में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आधुनिक युग में एआई की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। आज अनेक क्षेत्र में एआई का उपयोग हो रहा है। एआई का आध्यात्मिक मूल्यों के साथ समावेषन होना चाहिए। एआई के माध्यम पूरी दुनिया तक भारत के ज्ञान, संस्कृति को पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल होनी चाहिए। विज्ञान व अध्यात्म का समन्वय को साथ लेकर चलें। लोकसभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि तकनीकी नवाचार के माध्यम से भावी पीढी सुदृढ हो, इस दिशा में देवसंस्कृति विवि कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आध्यात्मिकता और विज्ञान के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित एआई सम्मेलन का आयोजन करने के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय और डॉक्टर चिन्मय पांडे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय संस्कृति में ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म का एक अद्वितीय संगम देखने को मिलता है। हमारी सनातन संस्कृति केवल आस्था और विश्वास पर आधारित नहीं है, बल्कि एक गहरी वैज्ञानिक दृष्टिकोण चिंतन और शोध का परिणाम है। हमारी सनातन संस्कृति निश्चित रूप से अपना एक वैशिष्ठय लिए हुए है, यही कारण है कि भारतीय संस्कृति ने विश्व को अनगिनत वैज्ञानिक खोजें दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ साथ एआई भी व्यापक रूप से हमारे जीवन के हर पहलुओं को प्रभावित कर रहा है। एआई तकनीक हमारे दैनिक जीवन को न केवल आसान बना रही है बल्कि उद्योग में, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि और अनेक क्षेत्रों में नवाचार की प्रगति का भी प्रमुख कारण बन गई है। यदि हम इस शक्ति का सही दिशा में सही प्रकार से उपयोग करें तो हम अनेकों क्षेत्र में सुधार ला सकते हैं। यदि हम ए.आई की शक्ति का सही दिशा और उद्देश्य के साथ उपयोग करें, तो ये अनेक क्षेत्रों में सुधार लाकर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा आस्था एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए स्थापित विशेष आयोग के एशिया क्षेत्र के कमिश्नर डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि वर्तमान में एआई केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि यह शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग और सुरक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। हालांकि इसके साथ ही नैतिकता, गोपनीयता, डेटा सुरक्षा तथा रोजगार पर इसके प्रभाव को लेकर कई चिंताएँ भी सामने आ रही हैं।

स्विटजरलैण्ड के इन्टर पार्लियामेंट्री यूनियन के सेक्रेटरी जनरल श्री मार्टिल चुंगोंग ने वीडियो संदेश के माध्यम से एआई की वैश्विक भूमिका को सभी के समक्ष रखा।

इस अवसर पर भारत सरकार के एआई मिशन के सीईओ डॉ अभिषेक सिंह, रॉबर्ट ट्रैगर, विलियम जोन्स, स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, स्टुअर्ट रसेल, जान टैलिन, नालंदा विवि के कुलपति डॉ सचिन चतुर्वेदी आदि अनेक एआई विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किये।

इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान, ओम प्रकाश जमदग्नि सुनील सैनी, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे सहित देव संस्कृति के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में खाई में गिरकर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम मचा

उत्तरकाशी में 24 वर्षीय पूजा नेगी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने शव सौंपने के बजाय किया खुद अंतिम संस्कार

देहरादून में नदी की धारा मोड़ने से 6 करोड़ का नुकसान, 150 मीटर सड़क बह गई, डीएम सविन बंसल ने जांच के आदेश दिए

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: तीन शाही अमृत स्नान होंगे – महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या और वैशाखी पर

देहरादून कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव टलने की आशंका, कांग्रेस ने शहीद स्थल पर मौन विरोध प्रदर्शन किया

TAGGED:AI Summitand CM Dhami inaugurated the IndianHaridwarLok Sabha Speaker Om Birla
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी
Next Article विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री धामी का संदेश, शिल्पियों और श्रमवीरों को किया नमन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को विधानसभा चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी
उत्तराखण्ड September 19, 2025
सीएम धामी ने सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम देहरादून में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
उत्तराखण्ड September 19, 2025
धामी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर विचार गोष्ठी में बोले कोश्यारी
उत्तराखण्ड September 19, 2025
अतिवृष्टि से प्रभावित टपकेश्वर महादेव मंदिर का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण, जलभराव और मलबा हटाने का कार्य पूर्ण
उत्तराखण्ड September 19, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?