By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 06 की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 06 की मौत
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 06 की मौत

Devbhumi Discover
Last updated: May 8, 2025 11:51 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

चार धाम यात्रा में यमुनोत्री धाम के लिए उड़ान भर रहा एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी गंगनानी क्षेत्र में क्रैश हो गया। इस दुःखद हादसे में पायलट समेत 06 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री घायल है। घायल यात्री को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे की रिपोर्ट डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) को भेज दी गई है। हेलीकॉप्टर क्रैश के असल कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

यूकाडा की सीईओ सोनिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार एरोट्रांस सर्विसेस प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर ने देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से खरसाली के लिए उड़ान भरी थी। यहां यात्रियों को छोड़ने के बाद हेलीकॉप्टर ने झाला के लिए उड़ान भरने की तयारी की। हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 08.11 पर खरसाली हेलीपैड से झाला हेलीपैड (यमुनोत्री) के लिए उड़ान भरी थी। करीब 08.30 पर हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में क्रैश हो गया। हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर जिले के पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे। हालांकि, तब तक 06 यात्रियों की मौत हो गई थी। सभी मृतक महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बातये जा रहे हैं। वहीं, क्रैश में घायल हुए आंध्र प्रदेश निवासी व्यक्ति को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया जा रहा है। हालांकि, यह बात भी सामने आ रही है कि शेड्यूल में हेलीकॉप्टर के सिर्फ देहरादून से खरसाली तक उड़ान भरने की जानकारी थी। फिलहाल, इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

हेलीकॉप्टर क्रैश विवरण
घायल व्यक्ति
1- मकतूर भास्कर निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 51 वर्ष।

मृतकों का विवरण
1 – विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई महाराष्ट्र,उम्र 57 वर्ष।
2 – रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष (पायलट)।
3- राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।
4- रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई, महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।
5 – कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए – 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।
6 – वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, इमरजेंसी लैंडिंग और लापरवाही से जुड़े प्रमुख घटनाक्रम
मई 2024 में केदारनाथ में केस्ट्रल कंपनी की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी और 06 यात्रियों की जान बाल बाल बची थी। क्योंकि, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था। अप्रैल 2023 में केस्ट्रेल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर के टेल रोटर ब्लेड से यूकाडा के अफसर की जान गई थी। अक्टूबर 2022 में केदारघाटी में गुजरात और तमिलनाडु के तीर्थ यात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें 07 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी। वर्ष 2022 से पहले भी केदार घाटी में 12 साल के अंतराल में 07 बार हेलीकॉप्टर क्रैश की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें केदारनाथ आपदा के दौरान सेना और आईटीबीपी के 20 जवान रेस्क्यू के दौरान (25 जून 2013) एमआई-17 क्रैश में शहीद हो गए थे। केदार आपदा के दौरान ही केदारनाथ से 02 किलोमीटर दूर जंगलचट्टी में एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से पायलट, को-पायलट समेत 03 की मौत हो गई थी। 19 जून को भी रेस्क्यू के दौरान जंगलचट्टी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, गनीमत थी कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:06 peoplecrashesHelicopterin Uttarkashiincludingthe pilot died
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article “पर्यटन प्रदेश की बैकबोन, चारधाम से लेकर सांस्कृतिक विरासत तक योजनाओं की समीक्षा में जुटे मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन”
Next Article 4 अप्रैल से यात्रा शुरू होने तक उत्तराखंड में 16 हज़ार घोड़े- खच्चरों की सैंपलिंग की गई: सचिव पशुपालन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?