By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • डीआईटी के छात्र ने फांसी लगा कर दी जान
  • विज्ञान और तकनीक से सुदृढ़ होगा हिमालयी आपदा प्रबंधन, आईआईटी रुड़की में उच्च-स्तरीय कार्यशाला।
  • उत्तराखंड में यूसीसी के एक वर्ष: विवाह पंजीकरण में 24 गुना उछाल।
  • सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण- IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन, गहन विवेचना के निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन पर गृह मंत्री अमित शाह सख्त, चारधाम यात्रा सुचारू रखने को दिए जरूरी निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > Devbhumi News > उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन पर गृह मंत्री अमित शाह सख्त, चारधाम यात्रा सुचारू रखने को दिए जरूरी निर्देश
Devbhumi News

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन पर गृह मंत्री अमित शाह सख्त, चारधाम यात्रा सुचारू रखने को दिए जरूरी निर्देश

Devbhumi Discover
Last updated: July 4, 2025 9:04 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते श्री केदारनाथ धाम सहित राज्य के कई क्षेत्रों में आपदा का खतरा मंडरा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दूरभाष के माध्यम से राज्य में आपदा की गंभीर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने श्री केदारनाथ धाम समेत राज्य के उन सभी क्षेत्रों का फीडबैक लिया जो आपदा की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा किसी भी सूरत में बाधित न हो और यात्रियों को आवागमन में कोई कठिनाई न हो। इसके लिए केंद्र सरकार की आपातकालीन राहत एजेंसियां — एनडीआरएफ (NDRF) और आईटीबीपी (ITBP) — को अलर्ट मोड पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर तत्काल तैनाती की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान पूरी मुस्तैदी से चलाया जाए और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाए। गृहमंत्री ने राज्य के अन्य संवेदनशील जिलों की भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।

गृहमंत्री ने राज्य सरकार को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार हर कदम पर राज्य के साथ खड़ी है और आपदा की इस घड़ी में हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस संवेदनशील, सक्रिय और सहृदय नेतृत्व के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से चारधाम यात्रा और आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाएं मजबूत हुई हैं और लोगों को राहत मिल रही है।

राज्य सरकार और प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
उत्तराखंड प्रशासन पूरी सतर्कता से आपदा से निपटने के लिए तैयार है और केंद्र सरकार के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्यों को तेज गति से अंजाम दिया जा रहा है।

You Might Also Like

सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक कदम

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : गुड गवर्नेंस का उत्तराखंड मॉडल

विभिन्न समाचार चैनल्स द्वारा चमोली उत्तराखंड से सम्बंधित चलायी जा रही खबर से संबंधित स्पष्टीकरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती कार्यक्रम में करेंगे भागीदारी

प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के दूसरे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा

TAGGED:Amit Shah strictgave necessaryHome Ministerinstructions to keep the Chardham Yatra smoothmanagement in Uttarakhandon disaster
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल पूरे, जनआशीर्वाद और पीएम के मार्गदर्शन को बताया विकास का आधार
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पर्वतीय राज्यों के लिए पृथक विमानन नीति की मांग

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
उत्तराखण्ड January 16, 2026
डीआईटी के छात्र ने फांसी लगा कर दी जान
उत्तराखण्ड January 16, 2026
विज्ञान और तकनीक से सुदृढ़ होगा हिमालयी आपदा प्रबंधन, आईआईटी रुड़की में उच्च-स्तरीय कार्यशाला।
उत्तराखण्ड January 16, 2026
उत्तराखंड में यूसीसी के एक वर्ष: विवाह पंजीकरण में 24 गुना उछाल।
उत्तराखण्ड January 16, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?