By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित
  • प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत
  • बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी ने मानसिक तनाव का किया खुलासा, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप
  • पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी
  • शादी के चार महीने बाद पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शादी के चार महीने बाद पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > शादी के चार महीने बाद पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
उत्तराखण्डक्राइम

शादी के चार महीने बाद पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Devbhumi Discover
Last updated: March 6, 2026 8:27 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून:

राजधानी में दहेज के लालच की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शादी को अभी चार महीने भी पूरे नहीं हुए थे। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका के भाई सलमान आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी अपर बाजार रुद्रप्रयाग ने थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन कहकशा आलम की शादी 19 नवंबर 2025 को शाहबाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।

3-4 मार्च 2026 की रात ससुराल पक्ष के लोग कहकशा को महंत इंद्रेश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों ने पति और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा संख्या 77/26 धारा 80(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। चूंकि विवाह को मात्र चार महीने ही हुए थे, इसलिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई की गई और डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जांच क्षेत्राधिकारी मसूरी को सौंपी गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 5 मार्च 2026 को मृतका के पति शाहबाज आलम को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाह उसकी इच्छा के विरुद्ध परिवार वालों ने कराया था और वह अपनी पत्नी के कम पढ़ी-लिखी होने से भी खुश नहीं था। इसके अलावा शादी में कम दहेज मिलने के कारण उसका और उसके परिवार का व्यवहार कहकशा के प्रति बदल गया था।

आरोपी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। उसकी योजना थी कि पत्नी की हत्या के बाद वह किसी पढ़ी-लिखी महिला से दूसरी शादी करेगा और अधिक दहेज प्राप्त करेगा।

3 मार्च 2026 की रात जब कहकशा सो रही थी, तभी आरोपी ने कंबल से उसका मुंह दबा दिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह उसे महंत इंद्रेश अस्पताल लेकर गया और बीमारी का बहाना बनाकर मौत को छिपाने की कोशिश की।

हालांकि अस्पताल से पुलिस को सूचना मिलते ही मामला खुल गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

शाहबाज आलम (29 वर्ष), पुत्र मोहम्मद यासीन

निवासी: सी-36 रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून

मूल निवासी: ग्राम दिनौड़ा, थाना सोती की नांगल, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश)

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

You Might Also Like

भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत

बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी ने मानसिक तनाव का किया खुलासा, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी

आंगनबाड़ी पोषण सामग्री के सेंट्रल गोदाम पर डीएम का औचक निरीक्षण

TAGGED:Husband arrested for killingwife four months after marriage
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आंगनबाड़ी पोषण सामग्री के सेंट्रल गोदाम पर डीएम का औचक निरीक्षण
Next Article पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखण्ड March 6, 2026
7 मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह, प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
उत्तराखण्ड March 6, 2026
थारू लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक
उत्तराखण्ड March 6, 2026
महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
उत्तराखण्ड March 5, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?