By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • पति को बाथरूम में बंद कर जमकर पीटा और सास की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या
  • “मिसिंग लिंक फंडिंग” से मिलेगी परियोजनाओं को गति : मुख्य सचिव
  • नकली दवा गिरोह पर एसटीएफ का शिकंजा, तीन और गिरफ्तार
  • भारतीय रिज़र्व बैंक के छह माह के प्रतिबंध से करीब 9 हजार खाताधारकों के 90 करोड़ फंसे
  • देर रात दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पति को बाथरूम में बंद कर जमकर पीटा और सास की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > पति को बाथरूम में बंद कर जमकर पीटा और सास की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या
उत्तराखण्डक्राइम

पति को बाथरूम में बंद कर जमकर पीटा और सास की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या

Devbhumi Discover
Last updated: February 19, 2026 9:55 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

पति-पत्नी के आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप
पत्नी की सूचना पर मायके से पहुंचे आधा दर्जन लोग
पति को बाथरूम में बंद कर जमकर पीटा और सास की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

उधम सिंह नगर

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां पति-पत्नी के आपसी विवाद में बात इतनी बढ़ गई की पत्नी के घर वालों ने आकर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी, जिसमें सास की दर्दनाक मौत हो गई।
पति-पत्नी के मामूली झगड़े ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि दामाद को पीटने पहुंचे ससुराल वालों ने बीच-बचाव करने आई 70 वर्षीय बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार, सोनू शाह का अपनी पत्नी सुरभी के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुरभी ने अपने मायके पक्ष को सूचना दी, जिसके बाद देर रात मायके पक्ष के कई लोग सोनू के घर पहुंचे। सोनू का कहना है कि उसके साथ मारपीट की गई और इस दौरान उसकी मां संध्या शाह बीच-बचाव करने आईं, जिनके साथ भी कथित रूप से मारपीट हुई।
परिजनों ने गंभीर रूप से घायल संध्या शाह को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
क्या है पूरा मामला _जानिए
उधम सिंह नगर के दिनेशपुर वार्ड नंबर चार निवासी मृतका संध्या शाह के बेटे सोनू शाह ने बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब थी। वह उसे डॉक्टर के पास ले गए और दवा दिलाई। जब वह सब्जी लेकर लौटे, तो बच्ची रो रही थी और पत्नी सुरभी अपने बुटीक के काम में व्यस्त थी।
सोनू ने पत्नी से बच्ची की देखभाल करने को कहा, जिस पर विवाद बढ़ गया। पत्नी ने डंडे से सोनू पर हमला किया, जिसके बाद पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और सोनू अपनी मां के पास सो गए।

बताया गया जिसके बाद पत्नी सुरभी ने अपने मायके (काशीपुर) फोन कर जानकारी दी। रात करीब 12 बजे सास, साला, साली और अन्य लोग सोनू के घर पहुंचे। हमलावरों ने सोनू को बाथरूम में ले जाकर बुरी तरह पीटा। जब मां संध्या शाह बचाने आई तो आरोपी उन्हें एक कमरे में ले गए और दरवाजा लॉक कर दिया।

आरोप है कि कमरे के अंदर उनके साथ इतनी मारपीट की गई कि अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सुरभि शाह, सास सुजाता, साली दिशा और साले अमन समेत छह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घर में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की जांच जारी है।

You Might Also Like

“मिसिंग लिंक फंडिंग” से मिलेगी परियोजनाओं को गति : मुख्य सचिव

नकली दवा गिरोह पर एसटीएफ का शिकंजा, तीन और गिरफ्तार

भारतीय रिज़र्व बैंक के छह माह के प्रतिबंध से करीब 9 हजार खाताधारकों के 90 करोड़ फंसे

देर रात दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तराखंड ने सौर ऊर्जा स्थापना में 01 गीगावाट का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया

TAGGED:and mother-in-law was brutally beaten to death.Husband was locked in the bathroom and beaten severely
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article “मिसिंग लिंक फंडिंग” से मिलेगी परियोजनाओं को गति : मुख्य सचिव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

खाटू श्याम धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड February 19, 2026
सीएम धामी ने किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव-2026’ का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड February 19, 2026
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 का भव्य समापन, देहरादून बना विजेता
उत्तराखण्ड खेल February 19, 2026
टिहरी बांध विस्थापित दंपति को मिला न्याय, जिला प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाकर दिलाया आवासीय भूखंड पर हक
उत्तराखण्ड February 18, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?