By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • बड़ा फैसला…शराब पर सेस से बेसहारा बच्चों व निराश्रित महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद
  • जांच करने पहुंची विजिलेंस, नगर निगम में घंटों खंगाले दस्तावेज, पटवारी से भी पूछताछ
  • बदरीनाथ से ऋषिकेश लौट रही तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग, सवार थे 42 लोग, ऐसे बची सबकी जान
  • मसूरी मालरोड पर एंट्री को लेकर बवाल, पीआरडी जवान ने युवक को मारा थप्पड़, स्थानीय लोगों में आक्रोश, हंगामा
  • UPCL के प्रबंध निदेशक को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बॉबी पंवार को लगा झटका
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राजधानी में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में उमड़ा जन सैलाब, भाजपा सरकार पर जमकर गरजे सचिन पायलट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > राजधानी में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में उमड़ा जन सैलाब, भाजपा सरकार पर जमकर गरजे सचिन पायलट
उत्तराखण्डदेहरादून

राजधानी में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में उमड़ा जन सैलाब, भाजपा सरकार पर जमकर गरजे सचिन पायलट

Devbhumi Discover
Last updated: April 30, 2025 6:33 pm
Devbhumi Discover
Share
10 Min Read
SHARE

देहरादून।

ख़बर देहरादून से है जहां प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज देहरादून के रेंजर्स कालेज ग्राउंड में आयोजित संविधान बचाओ रैली में जहां एक ओर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के सभी छत्रपों ने मंच पर एक साथ आ कर एकजुटता प्रदर्शित की व सभी ने कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जोश भरा। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत पूरी रैली में एक मंच पर रहे और इन सभी ने रैली को संबोधित किया। आज की रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट पधारे और भविष्य में प्रदेश नेतृत्व को हर प्रकार के सहयोग का आश्वाशन सार्वजनिक रूप में घोषित कर गए। कांग्रेस पार्टी ने देश में आतंकवाद का डट कर मुकाबला किया व आतंकवादी हमलों में सबसे ज्यादा नुकसान भी कांग्रेस ने झेला है , हमने दो दो प्रधानमंत्री खोए , सरदार बेअंत सिंह जैसे नेता खोए किंतु कभी आतंकवाद के आगे झुके नहीं और ना झुकेंगे यह बात आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के द्वारा राज्य की राजधानी देहरादून के रेंजर्स कालेज ग्राउंड में आयोजित संविधान बचाओ रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट ने कही। उन्होंने केंद्र सरकार पर आतंकवाद से निपटने में असफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज जब पहलगाम में आतंकवादियों ने क्रूरतम हत्याएं की हैं उसमें सुरक्षा एजेंसियों व खुफिया तंत्र की असफलता व भारी चूक केंद्र सरकार ने स्वयं स्वीकार की है। पायलट ने कहा कि हम संकट की इस घड़ी में पूरे मनोबल के साथ केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं व हमारे नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री जी से तत्काल संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है जिससे आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत का संदेश पूरे विश्व को जाय।

https://devbhumidiscover.com/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250501-WA0000.mp4

पूर्व केंद्रीय मंत्री पायलट ने भाजपा पर देश में नफरत का वातावरण फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी केंद्र व राज्य की सरकारों जनता के सवालों के जवाब देने में असमर्थ हैं , महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है लेकिन सरकार ने इन सवालों का आसान तरीका खोज लिया है नफरत फैलाओ और सवालों से छुटकारा पाओ । उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार भी केंद्र की मोदी सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है और प्रदेश की जनता उनसे निराश हो चुकी है। श्री पायलट ने कहा कि अब आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के राज्य के नेताओं को एकजुट हो कर काम करना है और राज्य में कांग्रेस की सरकार लानी है। उन्होंने कहा कि मेरी जब भी आवश्यकता प्रदेश कांग्रेस को होगी मैं उत्तराखंड के लिए हमेशा उपलब्ध हूं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति सदस्य सरदार गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि आज देश के संविधान के सभी स्तंभों पर भाजपा प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया,कार्यपालिका,विधायिका और यहां तक कि अब न्यायपालिका पर भी आरएसएस व भाजपा सीधे प्रहार कर रहे हैं इसलिए अब कांग्रेस को सीधे सीधे इनसे संविधान की रक्षा करने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। श्री सप्पल ने कहा कि हमको इस लड़ाई को जनता की लड़ाई बनाना है और इसीलिए एआईसीसी ने इस अभियान को शुरू किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर जम कर हमला किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रदेश में भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ही यह स्वीकार कर रहे हैं कि राज्य में अवैध खनन हो रहा है और उन्होंने अपने विधायकों से अवैध खनन रोकने का स्वागत किया यानि उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के शमशान में अवैध खनन हो रहा है। श्री माहरा ने कहा कि राज्य में अवैध खनन के आरोप कांग्रेस पार्टी लगातार पिछले आठ वर्ष से लगा रही है और अब उन आरोपों पर मोहर स्वयं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिए हैं तो फिर भाजपा को सरकार में रहने का अधिकार ही नहीं है। श्री माहरा ने कहा कि पूरी सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और अब कांग्रेस को इस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने कहा कि मैं कांग्रेस का सबसे उम्रदराज सिपाही हूं और हमेशा जनता की लड़ाई के लिए प्रदेश कांग्रेस के लिए तत्पर खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की निकम्मी भाजपा सरकार आज राज्य की जनता के दुख दर्द को दूर नहीं कर पा रही इसलिए अब कांग्रेस जनों को पूरे प्रदेश में इस सरकार के कारनामों को उजागर करने की आवश्यकता है।
प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक जनता के सवालों पर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में चाहे बेरोजगारी का मुद्दा हो या महंगाई का कांग्रेस मुखर हो कर जनता की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी।
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी जम कर भाजपा सरकार पर हमला बोला और कार्यकर्ताओं से संघर्ष का आह्वान किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज राज्य का नौजवान किसान महिला सभी वर्ग वर्तमान भाजपा सरकार से निराश और हताश हैं और आज इस संविधान बचाओ रैली में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता यह संकल्प लेते हैं कि इस जन विरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेंगे।
प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत,विधायक विक्रम सिंह नेगी,विधायक ममता राकेश,विधायक मनोज तिवारी, विधायक तिलक राजबेहड़ ने भी सभा को संबोधित किया।

सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज बहुत पवित्र दिन है जब दुनिया के कारणों सनातनियों की आस्था व श्रद्धा के प्रतीक उत्तराखंड की चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो रहा है और प्रदेश के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी देहरादून में देश के १४० करोड़ लोगों की आस्था के ग्रन्थ संविधान को बचाने का संकल्प ले रहे हैं। श्री धस्माना ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट को उत्तराखंड के चारधामों का स्मृति चिन्ह भेंट करने का आग्रह किया और मुख्यातिथि श्री सचिन पायलट ने श्री करण माहरा, श्री यशपाल आर्य, श्री प्रीतम सिंह व श्री गणेश गोदियाल को राष्ट्र अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़के जी द्वारा भेजी गई संविधान की प्रतियां भेंट की।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी व सरदार अमरजीत सिंह ने श्री सचिन पायलट को किरपाण भेंट की।
आज के संविधान बचाओ रैली में उप नेता भुवन कापड़ी, पूर्व मंत्री विधायक तिलक राजबेहड़, विधायक ममता राकेश,विधायक मनोज तिवारी ,विधायक फुरकान अहमद, विधायक गोपाल राणा,विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक सुमित हृदयेश,विधायक अनुपमा रावत,विधायक मदन सिंह बिष्ट,विधायक रवि बहादुर,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत,पूर्व विधायक राजकुमार , प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह,महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, राकेश राणा,राहुल छिमवाल, दिनेश चौहान, मनीष, कुंवर सजवान, अंजू लूंठी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित भुल्लर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला,एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी,सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित,अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह चौहान,प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल,विजय सारस्वत,प्रदेश महामंत्री नवीन,याकूब सिद्दीकी ,जोशी, विशाल मौर्य,राजेंद्र शाह,अभिनव थापर,दिनेश कौशल,लाल चंद शर्मा,अरुण वाल्मीकि,कमर सिद्दीकी , आनन्द सिंह पुंडीर,राम गोपाल वर्मा,तेलु राम, उर्मिला थापा,परिणीता बड़ौनी, मंजू तोमर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल रहे।

You Might Also Like

बड़ा फैसला…शराब पर सेस से बेसहारा बच्चों व निराश्रित महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

जांच करने पहुंची विजिलेंस, नगर निगम में घंटों खंगाले दस्तावेज, पटवारी से भी पूछताछ

बदरीनाथ से ऋषिकेश लौट रही तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग, सवार थे 42 लोग, ऐसे बची सबकी जान

मसूरी मालरोड पर एंट्री को लेकर बवाल, पीआरडी जवान ने युवक को मारा थप्पड़, स्थानीय लोगों में आक्रोश, हंगामा

UPCL के प्रबंध निदेशक को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बॉबी पंवार को लगा झटका

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बीआईएस केयर ऐप से उत्पादों की प्रमाणिकता की करें जांच- निदेशक एवं प्रमुख BIS
Next Article वक्फ कानून के विरोध में “ब्लैक आउट” हरिद्वार में मुस्लिम संगठन ने 15 मिनट तक दुकान, कार्यालय और व्यवसायिक केंद्रों की लाइटें बंद कर जताया विरोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का टीकाकरण पर फोकस, 2026 तक उत्तराखंड बनेगा एम.आर. फ्री राज्य
उत्तराखण्ड June 12, 2025
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आयोग की नई पहलों के बारे में दी जानकारी
उत्तराखण्ड June 12, 2025
एशियाई विकास बैंक सहायता से टिहरी झील विकास उच्चाधिकार समिति बैठक सम्पन्न
उत्तराखण्ड June 12, 2025
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित प्रबंधन के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
उत्तराखण्ड June 12, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?