By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • फर्जी लाभार्थियों की होगी छुट्टी, पात्र को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ: सीएम धामी
  • मसूरी जाने से पहले अब ज़रूरी होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, NGT के निर्देश पर पर्यटन विभाग का फैसला
  • भाजपा नेत्री केस में एसआईटी की आगरा जांच से सनसनी, होटल रजिस्टर में दर्ज नामों ने बढ़ाई हलचल
  • मुख्यमंत्री  ने सारकोट की नव निर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका को दी बधाई
  • प्रदेश के अस्पताल होंगे सुदृढ़, मुख्य सचिव ने सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रजत जयंती वर्ष में महिला पुलिस कर्मियों के साथ ओपन हाउस: SI से IG तक डीजीपी ने संवाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > रजत जयंती वर्ष में महिला पुलिस कर्मियों के साथ ओपन हाउस: SI से IG तक डीजीपी ने संवाद
उत्तराखण्ड

रजत जयंती वर्ष में महिला पुलिस कर्मियों के साथ ओपन हाउस: SI से IG तक डीजीपी ने संवाद

Devbhumi Discover
Last updated: May 21, 2025 8:27 am
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून

मंगलवार को दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में महिला उप निरीक्षक से लेकर पुलिस महानिरीक्षक स्तर की महिला अधिकारियों से उनके अनुभव, समस्याओं और सुझावों पर सरदार पटेल भवन, देहरादून स्थित सभागार में एक ओपन डायलॉग सेशन आयोजित किया गया। विगत 25 वर्षों में पहली बार महिला कार्मिकों के साथ ऐसी खुली परिचर्चा आयोजित की गयी।

पुलिस महानिदेशक द्वारा उपस्थित महिला अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद एवं गहन परिचर्चा की गई, जिसमें उनके द्वारा उत्साह के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों, व्यवहारिक कठिनाइयों तथा प्रमुख मुद्दों से अवगत कराया गया एवं अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए।

यह सेशन पुलिस मुख्यालय सहित जनपद देहरादून के समस्त *महिला उप निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस महानिरीक्षक स्तर की महिला अधिकारियों के लिए एक खुला संवाद मंच प्रदान करने पर केन्द्रित रहा।

इस अवसर पर हाल ही में तमिलनाडु पुलिस अकादमी, चेन्नई में आयोजित हुए 11वें राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन (NCWP) में प्रतिभाग करके लौटी उत्तराखंड पुलिस की 06 सदस्यीय महिला टीम द्वारा भी कार्य और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन, कार्यस्थल की कार्यसंस्कृति तथा करियर विकास एवं अवसर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव साझा किये गये।

सेशन के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर परिचर्चा करते हुए निर्देश निर्गत किये गये-

👉▪️ महिला अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करते हुए योग्यतानुसार उत्तरदायित्वपूर्ण पदों पर अवसर दिया जाये, जिससे उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल सके।

👉▪️ महिला कार्मिकों का साइबर सेल, एसटीएफ, एसओजी, नारकोटिक्स सेल एवं अन्य महत्वपूर्ण इकाईयों में भी रोल बढ़ाया जाए।

👉▪️ महिला अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा कार्यस्थल की व्यस्तता, पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक अपेक्षाओं के बीच संतुलन स्थापित करने हेतु लचीली कार्य-नीति, सहयोगी माहौल और समर्थनात्मक तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया गया।

👉▪️ शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने हेतु निरंतर हेल्थ चेकअप, फिटनेस, शारीरिक प्रशिक्षण, योगाभ्यास, मेडिटेशन, खेल-कूद को बढ़ावा दिया जाये।

👉▪️ प्रशिक्षण में नवीन तकनीकों की जानकारी प्रदान करने के साथ ही चुनौतीपूर्ण टास्क में महिला कार्मिकों की सहभागिता तय की जाए।

👉▪️इस दौरान लैंगिक संवेदनशीलता, सम्मानजनक संवाद और महिला अनुकूल कार्य-नीति जैसे पहलुओं पर विशेष बल दिया गया, जिससे एक सकारात्मक और समावेशी वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

👉▪️ आंतरिक शिकायत एवं सुझाव समिति का पुनर्गठन करते हुए उसे पुनः सक्रिय किया जाए, जिससे महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

👉▪️ कार्यस्थलों पर छोटे बच्चों हेतु CRECHE सेन्टरों की संख्या बढ़ायी जाए, जिससे महिलाएं कार्य स्थलों पर भी परिवारिक जिम्मेदारों का निर्वहन कर सकें।

सम्मेलन में उपस्थित महिला कर्मियों द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों को खुले मंच पर साझा किया गया।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि, आपका कार्य और आचरण इस तरह से हो, जिस पर आपका परिवार और पूरा समाज गर्व करे तथा आप समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण बनें। साथ ही उन्होंने आज की परिचर्चा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया तथा महिला कार्मिकों को प्रोत्साहित करते हुए प्रस्तुत समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्त किया।उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में प्राप्त अनुभवों, विचारों तथा अनुशंसाओं को राज्य की पुलिस प्रणाली में समुचित रूप से एकीकृत किया जाएगा, जिससे महिला अधिकारियों की भूमिका और अधिक प्रभावशाली, सशक्त एवं नेतृत्व प्रधान बन सके।

इस अवसर पर वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड, ए.पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, विम्मी सचदेवा रमन, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय/पी.एम., विमला गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय, नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी/एटीसी, निवेदिता कुकरेती कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, फायर सर्विस, तृप्ति भट्ट, सेनानायक, 40 पीएसी, हरिद्वार, रचिता जुयाल, पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय, कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, कानून व्यवस्था, ममता बोहरा, पुलिस अधीक्षक, शिकायत/एससीआरबी/पी.एम., शाहजहां जावेद खान, पुलिस अधीक्षक, कार्मिक, राज्य प्रान्तीय पुलिस सेवा की महिला पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस मुख्यालय एवं देहरादून की महिला कार्मिक उपस्थित रहीं।

You Might Also Like

फर्जी लाभार्थियों की होगी छुट्टी, पात्र को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ: सीएम धामी

मसूरी जाने से पहले अब ज़रूरी होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, NGT के निर्देश पर पर्यटन विभाग का फैसला

भाजपा नेत्री केस में एसआईटी की आगरा जांच से सनसनी, होटल रजिस्टर में दर्ज नामों ने बढ़ाई हलचल

मुख्यमंत्री  ने सारकोट की नव निर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका को दी बधाई

प्रदेश के अस्पताल होंगे सुदृढ़, मुख्य सचिव ने सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

TAGGED:DGP interacted with SI to IGin Silver Jubilee year:Open Housepersonnelwith women police
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीओ नीरज सेमवाल से ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी महिला पुलिस कर्मी को मिली जमानत
Next Article धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला: दो संस्थानों का विलय, अतिरिक्त प्रभार वाले निदेशक की नियुक्ति रद्द
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राजस्व वृद्धि को लेकर मुख्य सचिव की बड़ी बैठक, नवाचार और तकनीक के उपयोग पर दिया जोर
उत्तराखण्ड August 1, 2025
उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना, जहां शुरू हुई मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना
उत्तराखण्ड August 1, 2025
नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को तकनीकी व वित्तीय प्रबंधन प्रशिक्षण के निर्देश दिए: सीएम धामी
उत्तराखण्ड August 1, 2025
रजत जयंती वर्ष में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड August 1, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?