By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान: 328 कैम्प, 2.54 लाख से अधिक नागरिकों की सहभागिता
  • लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग में बोले मुख्यमंत्री धामी- संस्कृति, विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
  • नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्किल हब सहसपुर का किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए एक माह का विशेष अभियान
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान: 328 कैम्प, 2.54 लाख से अधिक नागरिकों की सहभागिता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान: 328 कैम्प, 2.54 लाख से अधिक नागरिकों की सहभागिता
उत्तराखण्ड

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान: 328 कैम्प, 2.54 लाख से अधिक नागरिकों की सहभागिता

Devbhumi Discover
Last updated: January 15, 2026 10:13 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”  कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सेतु बनकर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहा है।
संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी कि दिनांक 14 जनवरी 2026 तक प्रदेश के 13 जनपदों में आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 328 कैम्प लगाए गए, जिनमें 2 नए कैम्प आज आयोजित किए गए। इन शिविरों में अब तक 2,54,137 नागरिकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें आज के दिन 2,730 नागरिकों की सहभागिता रही।
प्राप्त प्रार्थना पत्र एवं शिकायतें

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों में कुल 26,814 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 26,722 प्रार्थना पत्र पूर्व दिवस तक और आज 92 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 18,166 प्रार्थना पत्र शिकायत श्रेणी के रहे, जबकि आज 43 नई शिकायतें दर्ज की गईं।
निस्तारण की स्थिति

अब तक 36,753 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा चुका है, जिनमें 71 प्रकरणों का निस्तारण आज के दिन किया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न जनपदों में 1,38,011 व्यक्तियों को योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया, जिनमें 370 लाभार्थी आज सम्मिलित हुए।
जनपदवार प्रमुख उपलब्धियाँ

– हरिद्वार जनपद में सर्वाधिक 52,930 नागरिकों की सहभागिता रही तथा 10,846 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
– उधम सिंह नगर में 25,193 नागरिकों की सहभागिता के साथ 3,624 मामलों का निस्तारण हुआ।
– नैनीताल में 8,943 नागरिकों ने सहभागिता की और 1,825 प्रकरण निस्तारित किए गए।
– देहरादून में 35,893 नागरिकों की सहभागिता रही तथा 1,638 प्रकरणों का समाधान किया गया।
– अल्मोड़ा में 31,741 नागरिकों ने शिविरों में भाग लिया और 5,307 प्रकरणों का निस्तारण हुआ।
– पिथौरागढ़ में 11,503 नागरिकों की सहभागिता के साथ 2,790 मामलों का निस्तारण किया गया।
– चमोली में 7,431 नागरिकों की सहभागिता रही तथा 1,029 मामलों का समाधान हुआ।
– उत्तरकाशी में 20,059 नागरिकों ने सहभागिता की और 3,468 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
– बागेश्वर, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग सहित अन्य जनपदों में भी बड़ी संख्या में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक अपनी समस्या को लेकर भटकने को मजबूर न हो, और शासन स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित शिकायतों के निस्तारण में और अधिक तेजी लाई जाए तथा गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान आगे भी प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करता रहेगा।

You Might Also Like

लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग में बोले मुख्यमंत्री धामी- संस्कृति, विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्किल हब सहसपुर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए एक माह का विशेष अभियान

उत्तरकाशी के ऐतिहासिक माघ मेले का सीएम धामी ने किया विधिवत शुभारंभ

TAGGED:at the doorstep of the people” campaign: 328 campsGovernment of the peopleparticipation of more than 2.54 lakh citizens
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग में बोले मुख्यमंत्री धामी- संस्कृति, विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन औपचारिकता नहीं,उत्तराखंड को 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाने का साझा प्रयास — मुख्यमंत्री ।
उत्तराखण्ड January 15, 2026
मकर संक्रांति पर सीएम धामी ने खटीमा में शिव-हनुमान प्रतिमाओं का किया अनावरण
उत्तराखण्ड January 15, 2026
मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
उत्तराखण्ड January 15, 2026
घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच मकर संक्रांति स्नान पर्व का शुभारंभ
उत्तराखण्ड January 14, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?