By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • हज 2026 में बड़े बदलाव: मियां-बीवी अलग कमरे, स्मार्ट वॉच अनिवार्य
  • डिफेंस के फर्जी लेबल लगी 23 पेटी शराब बरामद, तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 03 गिरफ्तार
  • देहरादून: लाडपुर के जंगल में मिला युवक का शव, मची सनसनी
  • पौड़ी में 4 दिन बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, गुलदार को मारने के आदेश जारी, 4 दिन मे 2 पर हमला, 1 की मौत
  • जनवरी से पीले राशन कार्ड वालों को भी मिलेगा गेहूं
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सेलाकुई में एसी कंपनी पर छापा, 1.85 करोड़ रुपये का गोलमाल उजागर; जांच जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सेलाकुई में एसी कंपनी पर छापा, 1.85 करोड़ रुपये का गोलमाल उजागर; जांच जारी
उत्तराखण्ड

सेलाकुई में एसी कंपनी पर छापा, 1.85 करोड़ रुपये का गोलमाल उजागर; जांच जारी

Devbhumi Discover
Last updated: August 31, 2025 1:45 pm
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE
देहरादून

उत्तराखंड में तमाम फर्म और कंपनियां फर्जी खरीद के माध्यम से सरकार को इनपुट टैक्स क्रेडिट का चूना लगा रही हैं। सिर्फ बिल के आधार पर जो खरीद की जा रही है, उस पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) का लाभ अनुचित ढंग से लिया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग की एसआइबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) ने औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में एसी बनाने वाली कंपनी पर छापा मारा। कर चोरी पकड़े जाने के बाद कंपनी ने मौके पर ही 1.85 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। जांच अभी जारी है। ऐसे में कर चोरी का आंकड़ा और ऊपर जा सकता है।

आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देश पर अपर आयुक्त (मुख्यालय) अनिल सिंह के मार्गदर्शन में एसआइबी ने एसी निर्माता कंपनी की रिटर्न का विश्लेषण किया था। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद संयुक्त आयुक्त (एसआइबी/प्रशासन) अजय कुमार के नेतृत्व में 30 अफसरों की टीम ने कंपनी पर छापा मारा गया। पता चला कि फर्जी खरीद की पुष्टि के लिए कंपनी निरंतर ई-वे बिल बना रही थीं, लेकिन निर्धारित टोल प्लाजा से संबंधित वाहनों से आवागमन ही नहीं किया है।

इसी तरह माल की बिक्री भी दर्शाई जा रही थी। हालांकि, तमाम मौके पर खरीद-बिक्री सिर्फ कागजों पर थी और मंशा फर्जी ढंग से आइटीसी का लाभ प्राप्त करना था। विभाग के हाथ पर कर चोरी के पुख्ता प्रमाण हाथ लग गए तो कंपनी संचालकों ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली। किसी भी अग्रिम कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल 1.85 करोड़ रुपये भी जमा करा दिए गए।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने अहम दस्तावेज और डेटा कब्जे में लिए। जिनका विश्लेषण कर स्पष्ट रूप से कर चोरी का आंकड़ा तय किया जाएगा। जिसकी वसूली अर्थदंड के साथ की जाएगी। छापा मारने वाली टीम में उपायुक्त सुरेश कुमार, निखिलेश श्रीवास्तव, योगेश मिश्रा, धर्मेंद्र राज चौहान, विजय कुमार, राज्य कर अधिकारी टीकाराम चन्याल, असद अहमद, यतीश सेमवाल समेत 30 अधिकारी शामिल रहे।

You Might Also Like

डिफेंस के फर्जी लेबल लगी 23 पेटी शराब बरामद, तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 03 गिरफ्तार

देहरादून: लाडपुर के जंगल में मिला युवक का शव, मची सनसनी

पौड़ी में 4 दिन बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, गुलदार को मारने के आदेश जारी, 4 दिन मे 2 पर हमला, 1 की मौत

जनवरी से पीले राशन कार्ड वालों को भी मिलेगा गेहूं

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी, 08 फर्मों ने किया 04 करोड़ का हेरफेर

TAGGED:exposed; investigation underwayin SelaquiRaid on AC companyscam of Rs 1.85 crore
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश में एमडीडीए की कार्रवाई – 11 अवैध बहुमंजिला इमारतें सील, पहले दिए थे नोटिस
Next Article नैनीताल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की लापरवाही पर 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हज 2026 में बड़े बदलाव: मियां-बीवी अलग कमरे, स्मार्ट वॉच अनिवार्य
दुनिया देश December 5, 2025
कुंभ विक्रम संवत से होता है, ग्रेगोरी कैलेंडर से नहीं: शंकराचार्य
उत्तराखण्ड December 5, 2025
हाईकोर्ट आदेशों की धज्जियां? जिले में अवैध खनन पर मातृ सदन का आरोप
उत्तराखण्ड December 5, 2025
साइबर भारत सेतु : ब्रिजिंग स्टेट्स, सिक्योरिंग भारत” विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास कार्यक्रम देहरादून में शुरू
उत्तराखण्ड December 5, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?