By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • देहरादून: बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
  • कैग की रिपोर्ट में नमामि गंगे पर सवाल, 800 करोड़ खर्च के बाद भी गंगा में गिर रही गंदगी
  • CM पोर्टल पर शिकायतों पर सवाल, देहरादून के वरिष्ठ नागरिक ने कार्रवाई न होने पर उठाई आवाज
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार
  • उत्तराखंड : प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं: खाद्य आयुक्त
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बुधवार को उपराष्ट्रपति पहुंच रहे नैनीताल, तीन दिन रूट रहेगा डायवर्ट; यहां देखें प्‍लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > बुधवार को उपराष्ट्रपति पहुंच रहे नैनीताल, तीन दिन रूट रहेगा डायवर्ट; यहां देखें प्‍लान
उत्तराखण्ड

बुधवार को उपराष्ट्रपति पहुंच रहे नैनीताल, तीन दिन रूट रहेगा डायवर्ट; यहां देखें प्‍लान

Devbhumi Discover
Last updated: June 25, 2025 11:06 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

बुधवार को उपराष्ट्रपति पहुंच रहे नैनीताल, तीन दिन रूट रहेगा डायवर्ट; यहां देखें प्‍लान

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 25 जून को नैनीताल आगमन के कारण, पुलिस ने 25 से 27 जून तक हल्द्वानी और नैनीताल में यातायात डायवर्जन योजना जारी की है। 25 जून को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और 27 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक डायवर्जन रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन कालाढूंगी-रामनगर होकर जाएंगे। वीवीआईपी रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा और लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 25 जून को नैनीताल पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पुलिस ने 25 से 27 जून तक हल्द्वानी व नैनीताल में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। 25 जून को डायवर्जन सुबह छह बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक रहेगा। वहीं 27 जून को सुबह सात से दोपहर एक बजे तक डायवर्जन रहेगा। एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन

हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन हल्द्वानी से वाया कालाढूंगी, रामनगर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
वीवीआइपी रूट तिकोनिया चौराहा हल्द्वानी से नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट तक जीरो जोन रहेगा।
वीवीआइपी के हल्द्वानी से नैनीताल जाते समय:

वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक की ओर जाएंगे।
वाहन नगर निगम कट से अटल मार्ग की ओर जाएंगे।
वाहन नंबर-1 बैंड ज्योलिकोट से रूसी बैण्ड-2, रूसी बैंड-1 से मंगोली, कालाढूंगी की ओर।
नैनीताल से वाहन वाया भवाली, भीमताल मार्ग को जाएंगे।
पनचक्की तिराहा से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को पनचक्की तिराहा पर रोका जाएगा।
गौलापार से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को महाकाली जनरल स्टोर तिराहा गौलापार पर रोककर गौलापुल की ओर भेजा जाएगा।
भीमताल से हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी वाहनों को सलड़ी चौकी, चंदा देवी, अमृतपुर गेट के पास रोका जाएगा।
फ्लीट प्रस्थान करने पर भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को नंबर 1 बैंड ज्योलीकोट से न्यूनतम दो किलोमीटर पीछे भवाली की ओर रोका जाएगा।
यहां रहेगा प्रतिबंध

संपूर्ण वीवीआइपी रूट में फ्लीट प्रस्थान के दौरान पड़ने वाले विभिन्न कटों व लिंक मार्गों से मुख्य मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

25 जून को सुबह छह बजे से 11 बजे तक और 27 को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक वीवीआइपी रूट पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

रोडवेज, केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली वाली बसें व टैक्सियां वीवीआइपी के प्रस्थान से 20 मिनट पूर्व रोडवेज, केमू स्टेशन व टैक्सी स्टैंड पर ही रोक दिया जाएगा।

 

You Might Also Like

देहरादून: बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

कैग की रिपोर्ट में नमामि गंगे पर सवाल, 800 करोड़ खर्च के बाद भी गंगा में गिर रही गंदगी

CM पोर्टल पर शिकायतों पर सवाल, देहरादून के वरिष्ठ नागरिक ने कार्रवाई न होने पर उठाई आवाज

देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार

उत्तराखंड : प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं: खाद्य आयुक्त

TAGGED:for three days; see the plan hereis reachingNainital on WednesdayrouteVice Presidentwill be diverted
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article युवक के पैर पर बना था 35 किलो का बड़ा ट्यूमर, एम्स ऋषिकेश में हुई सफल सर्जरी
Next Article पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी खबर, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया ये बड़ा आदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत
उत्तराखण्ड नई दिल्ली March 11, 2026
देवभूमि परिवार आईडी में मुखिया के तौर पर परिवार की वरिष्ठतम महिला सदस्य का नाम होगा
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 11, 2026
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 11, 2026
वन्य जीवों से नुकसान पर मुआवजे का दायरा बढ़ा
उत्तराखण्ड March 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?