By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामला: विधायक काऊ ने मांगी सार्वजनिक माफी
  • कैबिनेट की बड़ी बैठक: 28 प्रस्तावों को हरी झंडी, ₹1.11 लाख करोड़ के बजट पर सहमति
  • 6–9 मार्च को टिहरी लेक फेस्टिवल, रोमांच और आध्यात्म का अनोखा संगम
  • मालिन बस्तियों के मालिकाना हक को लेकर INDIA गठबंधन का गांधी पार्क में धरना
  • कैंट बोर्ड स्कूल प्रेम नगर में बच्चों से मजदूरी का आरोप, प्रधानाचार्य पर लगे गंभीर आरोप
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विजिलेंस का शिकंजा: दिनेशपुर थाने का ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > विजिलेंस का शिकंजा: दिनेशपुर थाने का ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखण्डक्राइम

विजिलेंस का शिकंजा: दिनेशपुर थाने का ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Devbhumi Discover
Last updated: February 25, 2026 9:37 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून/रुद्रपुर

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिनेशपुर थाने में तैनात एएसआई अनवर अहमद को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

एक ही दिन में विजिलेंस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गदरपुर थाने में ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि इस मामले में राहत दिलाने और केस को रफा-दफा कराने के नाम पर एएसआई अनवर अहमद ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की मांग की थी।

ASI द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी से की। प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता को चिह्नित नोट देकर आरोपी के पास भेजा गया।

जैसे ही एएसआई ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से घात लगाए बैठी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जारी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अजय गणपति, एसएसपी उधम सिंह नगर ने तत्काल प्रभाव से एएसआई अनवर अहमद को निलंबित कर दिया है।

एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार और कदाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है और दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 24 फरवरी को ही हरिद्वार में जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस ने छापेमारी कर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया था।

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर लिप्त पाए जाने वाले अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी अवैध रूप से धन की मांग करता है तो उसकी सूचना तुरंत सतर्कता विभाग को दें।

You Might Also Like

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामला: विधायक काऊ ने मांगी सार्वजनिक माफी

कैबिनेट की बड़ी बैठक: 28 प्रस्तावों को हरी झंडी, ₹1.11 लाख करोड़ के बजट पर सहमति

6–9 मार्च को टिहरी लेक फेस्टिवल, रोमांच और आध्यात्म का अनोखा संगम

मालिन बस्तियों के मालिकाना हक को लेकर INDIA गठबंधन का गांधी पार्क में धरना

कैंट बोर्ड स्कूल प्रेम नगर में बच्चों से मजदूरी का आरोप, प्रधानाचार्य पर लगे गंभीर आरोप

TAGGED:Dineshpur police station ASI arrested red-handed while accepting bribeVigilance tightens its grip:
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रपुर में रिश्तों का खौफनाक चेहरा, देवर बना गैंगरेप का साजिशकर्ता
Next Article कूटरचित दस्तावेज से जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी स्ट्राइक, भू-माफिया व बिल्डर्स पर शिकंजा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में राज्य आपदा मोचक निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों की समीक्षा
उत्तराखण्ड February 26, 2026
गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तारीकरण पर प्रस्तुतीकरण
उत्तराखण्ड February 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड February 26, 2026
पूंजीगत निवेश में उत्तराखंड को बड़ी सौगात, ₹350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
उत्तराखण्ड February 26, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?