By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
  • जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका
  • अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
  • पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड पर फोकस, समयबद्ध पूर्णता पर जोर
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखण्ड

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

Devbhumi Discover
Last updated: January 1, 2026 9:20 am
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तर भारत में अगले दो से तीन दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका असर उत्तर भारत के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा।

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खास तौर पर बुधवार को कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के साथ जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सिस्टम के चलते तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ेगा।

उत्तराखंड में भी बदलेगा मौसम

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है। बर्फबारी 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है।

इसके अलावा बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को आने वाले दिनों में मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने और पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

You Might Also Like

रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड पर फोकस, समयबद्ध पूर्णता पर जोर

TAGGED:Weather patternswill change in North India
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल
Next Article आग से आधा दर्जन से ज्यादा टैक्सी बाइक व स्कूटर स्वाहा, लाखों का नुकसान; जांच जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
उत्तराखण्ड पर्यटन March 3, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि
उत्तराखण्ड March 3, 2026
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग  
उत्तराखण्ड March 3, 2026
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?