By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • कुठालगेट में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 7 लाख जुर्माना और मशीनें सीज
  • वन विभाग में भ्रष्टाचार पर उठे सवाल, तंत्र पर आरोपियों को बचाने का आरोप
  • छांगुर गिरोह के चंगुल में फंसी पीड़ित के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज, पीड़ित ने कोर्ट में बताई आपबीती
  • नंदप्रयाग के पास आर्मी बस हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर पलटी
  • उत्तराखंड में तीन सड़क हादसे, दो चालकों समेत तीन की मौत, एक गंभीर घायल
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कौन होगा उत्तराखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्या बन रहे समीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > कौन होगा उत्तराखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्या बन रहे समीकरण
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

कौन होगा उत्तराखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्या बन रहे समीकरण

Devbhumi Discover
Last updated: March 20, 2025 12:35 pm
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून।

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में अगले 24 से 48 घंटे में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है. इस बात की प्रबल संभावनाएं बनी हुई है. पिछले दो दिनों से दिल्ली हाई कमान के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की कई दौर की बैठक हो चुकी है. अब जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है।

उत्तराखंड में बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? इसको लेकर के चर्चाएं पूरे प्रदेश भर में हो रही हैं. इन्हीं चर्चाओं के बीच अगर हम सियासी समीकरणों की बात करें और राज्य गठन से लेकर के अब तक उत्तराखंड में राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर क्या कुछ समीकरण रहे हैं? इसका मुख्यमंत्री से क्या कनेक्शन है? कैसे उत्तराखंड के क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होती है? इन सब बातों पर ईटीवी भारत ने वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली से बातचीत की।

https://uttarakhandtimes.in/wp-content/uploads/2025/03/VID_20250320_174736_358.mp4

आदित्य कोठारी, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी

क्या हैं प्रदेश के समीकरण: प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के मामले में अब तक उत्तराखंड में यह देखा गया है कि जिस भी राजनीतिक दल की प्रदेश में सरकार होती है उसके मुख्यमंत्री और संगठन के मुखिया यानी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखा जाता है। वही बात करे तो इस वक्त उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री कुमाऊं से है, ठाकुर वर्ग से है. निश्चित तौर से इसी सियासी समीकरण के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष गढ़वाल क्षेत्र से कोई ब्राह्मण चेहरा हो सकता है। ऐसे में मौजूदा स्थिति में देखें तो इसी समीकरण के अनुसार महेंद्र भट्ट पार्टी के अध्यक्ष हैं। वही माना यह भी जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से हुए घटनाक्रम के बाद स्थितियां बदल सकती हैं।

किसकी चमकेगी किस्मत, किसको मिलेगा मौका?- वही गढ़वाल में मौजूद ब्राह्मण चेहरों की अगर बात की जाए तो संगठन में पकड़ और अनुभव को देखते हुए विनोद चमोली, ज्योति प्रसाद गैरोला दो ऐसे चेहरे हैं जिनके दावेदारी अध्यक्ष पद पर प्रबल मानी जा सकती है. वहीं इसके अलावा गढ़वाल के मैदानी क्षेत्र से ही ब्राह्मण चेहरा मदन कौशिक के भी प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावनाएं हैं।

क्या उत्तराखंड बीजेपी को मिल सकती है पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष- वहीं, इसके अलावा जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश भर में महिला प्रतिनिधित्व को लेकर सबको चौंकाया है, ऐसा उत्तराखंड में भी हो सकता है। उत्तराखंड में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को एक महिला प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। जानकार बताते हैं कि आधी आबादी के प्रतिनिधित्व को मजबूत करते हुए ऐसा भी हो सकता है कि पार्टी इस बार किसी महिला चेहरे पर दांव खेल सकती है। वही इसमें गढ़वाल से ही किसी ब्राह्मण महिला नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। इसमें केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और दीप्ति रावत सबसे प्रबल दावेदार हैं।

You Might Also Like

कुठालगेट में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 7 लाख जुर्माना और मशीनें सीज

वन विभाग में भ्रष्टाचार पर उठे सवाल, तंत्र पर आरोपियों को बचाने का आरोप

छांगुर गिरोह के चंगुल में फंसी पीड़ित के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज, पीड़ित ने कोर्ट में बताई आपबीती

नंदप्रयाग के पास आर्मी बस हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर पलटी

उत्तराखंड में तीन सड़क हादसे, दो चालकों समेत तीन की मौत, एक गंभीर घायल

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Chardham Yatra 2025: Dhami Government Ensures Unparalleled Healthcare for Pilgrims
Next Article अब होगा कड़ा एक्शन, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कब्जा जमाए लोग नपेंगे- जल्द होगा ट्रिब्यूनल गठन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

धार्मिक स्थलों का मास्टर प्लान बनाने के आदेश जारी
उत्तराखण्ड July 30, 2025
मुख्यमंत्री धामी से नंदा देवी राजजात समिति ने की भेंट, 2026 की यात्रा को लेकर हुई तैयारियों पर चर्चा
उत्तराखण्ड July 30, 2025
प्रतिभाशाली वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर शौर्य प्रताप बिष्ट से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, किया सम्मानित
उत्तराखण्ड July 30, 2025
प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना की भांति दिव्यांग पेंशन योजना को भी किया गया सरलीकृत
उत्तराखण्ड July 30, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?