By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे सहित 67 सड़कें बंद, ओजरी के पास बैली ब्रिज का निर्माण कार्य जारी
  • पंचायत चुनाव; 63000 से अधिक नामांकन, प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा मारामारी, तीन गुना ज्यादा दावेदार
  • नाबालिग की मौत; लोगों का प्रदर्शन, चूड़ियां फेंकने से गरमाया माहौल, पथराव पर पुलिस ने भांजी लाठियां
  • जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम द्वारा आज ऋषिकेश से आठ बच्चे रेस्क्यू किए गए हैं
  • फ्रंटफुट पर जिला प्रशासन, दर्जनों मोबाईल टावर सील, एक बाद एक बड़े एक्शन
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025: उत्तराखंड फायरफाइटर्स ने पहली बार रचा इतिहास, भारत के लिए जीते 9 पदक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025: उत्तराखंड फायरफाइटर्स ने पहली बार रचा इतिहास, भारत के लिए जीते 9 पदक
उत्तराखण्ड

विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025: उत्तराखंड फायरफाइटर्स ने पहली बार रचा इतिहास, भारत के लिए जीते 9 पदक

Devbhumi Discover
Last updated: July 7, 2025 7:34 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE
मुख्यालय उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा।
विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025 में उत्तराखंड के फायरफाइटर्स ने भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने पहली बार इस गेम्स में प्रतिभाग कर 9 पदक अपने नाम किये और भारत का नाम मैडल टैली में आगे किया।
बर्मिंघम, अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में पहली बार भाग ले रहे उत्तराखंड फायर सर्विस के जवानों ने अद्भुत साहस, सहनशक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए भारत और उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उत्तराखंड फायर एवं इमरजेंसी सेवा में गर्व और उत्सव का माहौल है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 70 से अधिक देशों के 8500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत की ओर से चार उत्तराखंड के अग्निशमन कर्मी टीम इंडिया का हिस्सा बने, और यह पहली बार था जब उत्तराखंड फायर सर्विस के फायरफाइटर्स ने इस वैश्विक खेल महाकुंभ में भागीदारी की। 04 फायर फायरटर्स में एक पुरूष तथा तीन महिला फायर फाइटर्स थी। टीम के कुल 09 पदकों में से 2- स्वर्ण पदक, 3-रजत पदक तथा 4-कांस्य पदक शामिल रहे।

फायर सर्विस चालक दिनेश चंद्र भट्ट ने अल्टीमेट फायर फाइटर प्रतियोगिता में 1 रजत पदक तथा फायर फाइटिंग चैलेंज में 1 कांस्य पदक अर्जित किया।
महिला फायर फाइटर्स डिंपल, माधुरी भंडारी एवं पिंकी रावत ने अल्टीमेट फायर फाइटर (महिला टीम) श्रेणी में 1 कांस्य पदक तथा स्टेयर रन (फुल फायर गियर-महिला टीम) में 1 रजत पदक प्राप्त किया।
पिंकी रावत ने स्टेयर रन (फुल फायर गियर-व्यक्तिगत) में 1 कांस्य पदक जीता।
डिंपल रावत ने कुल 6 पदकों के साथ प्रतियोगिता में देश के साथ ही एवं उत्तराखण्ड की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डिंपल ने स्टेयर रन (फुल फायर गियर-मिक्स टीम) में 1 स्वर्ण पदक, स्टेयर रन (कैज़ुअल-मिक्स टीम) में 1 स्वर्ण पदक, स्टेयर रन (फुल फायर गियर-व्यक्तिगत) में 1 रजत पदक, स्टेयर रन (कैज़ुअल-व्यक्तिगत) में 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी यह प्रदर्शन न केवल उत्तराखंड के लिए, बल्कि भारत के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय रहा।
CM sir ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि “हमारे फायर कर्मियों द्वारा जीता गया हर पदक केवल एक जीत नहीं, बल्कि यह समर्पण, शारीरिक फिटनेस और मानसिक दृढ़ता का प्रमाण है, जो उत्तराखंड फायर सर्विस की पहचान है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे अग्निशमन योद्धा न केवल जीवन रक्षक के रूप में, बल्कि वैश्विक चौंपियन के रूप में उभरे हैं।”

विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025 में यह उपलब्धि न केवल विभागीय, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, जो वर्दीधारी सेवाओं की अटूट निष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्टता का साक्षात प्रमाण भी है।

You Might Also Like

ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे सहित 67 सड़कें बंद, ओजरी के पास बैली ब्रिज का निर्माण कार्य जारी

पंचायत चुनाव; 63000 से अधिक नामांकन, प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा मारामारी, तीन गुना ज्यादा दावेदार

नाबालिग की मौत; लोगों का प्रदर्शन, चूड़ियां फेंकने से गरमाया माहौल, पथराव पर पुलिस ने भांजी लाठियां

जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम द्वारा आज ऋषिकेश से आठ बच्चे रेस्क्यू किए गए हैं

फ्रंटफुट पर जिला प्रशासन, दर्जनों मोबाईल टावर सील, एक बाद एक बड़े एक्शन

TAGGED:and Fire Games 2025: Uttarakhandfirefighters createdfor Indiahistory for the first timewon 9 medalsWorld Police
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जबरन धर्मांतरण व जनसांख्यिकीय बदलाव रोकने में जन सहयोग व जागरूकता जरूरी—सीएम धामी
Next Article देहरादून-मसूरी और हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर दौड़ेंगी 20 नई AC यूटीसी मिनी बसें: सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कांवड़ से पहले 3 करोड़ की स्मैक जब्त, कप्तान डोबाल की सख्त कार्रवाई
उत्तराखण्ड क्राइम July 7, 2025
उत्तरकाशी पंचायत चुनाव: मोरी पुलिस ने बॉर्डर से 85 पेटी अवैध देशी शराब पकड़ी
उत्तराखण्ड क्राइम July 7, 2025
750 करोड़ की लोन एप ठगी: थाईलैंड भागने की फिराक में सीए अभिषेक अग्रवाल दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
उत्तराखण्ड क्राइम July 7, 2025
देहरादून-मसूरी और हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर दौड़ेंगी 20 नई AC यूटीसी मिनी बसें: सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ
उत्तराखण्ड July 7, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?