By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए जीआईसी वांण के 13 विद्यार्थी चयनित
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’
  • रेखा बंसल हत्याकांड का खुलासा, नौकर ने मुंह दबाकर की थी हत्या
  • भारत की समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा में शिक्षकों का है सर्वोच्च स्थानः मुख्यमंत्री
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए जीआईसी वांण के 13 विद्यार्थी चयनित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए जीआईसी वांण के 13 विद्यार्थी चयनित
उत्तराखण्डचमोलीदेहरादूनदेहरादून

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए जीआईसी वांण के 13 विद्यार्थी चयनित

Devbhumi Discover
Last updated: September 4, 2026 5:48 PM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

चमोली। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में विकासखंड देवाल के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज वांण के 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राइका वांण के कक्षा छह के हर्षित, मनोज, देवेंद्र, दिगंबर, हेमलता, सृष्टि, प्रियंका और चांदनी तथा कक्षा नौ के दिनेश, हिमांशु, पंकज, मनीष और मीना का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के एक साथ 13 विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय प्रशासन के साथ ही वांण और आसपास के ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई है।
प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में सफल विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा इस वर्ष 7 जुलाई को प्रदेशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा में विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता और प्रतिभा का आकलन किया गया। इसमें शामिल विद्यार्थियों में से निर्धारित मानकों के आधार पर 10 प्रतिशत विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाता है। देवाल विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के कुल 59 विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। इनमें कक्षा छह के 29 और कक्षा नौ के 30 विद्यार्थी शामिल हैं।
एक साथ विकासखंड के 59 विद्यार्थियों की सफलता पर क्षेत्र प्रमुख तेजपाल रावत, खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट, बलवीर राम और वांण की ग्राम प्रधान नंदुली बिष्ट ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी सफलता में शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।

You Might Also Like

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’

रेखा बंसल हत्याकांड का खुलासा, नौकर ने मुंह दबाकर की थी हत्या

भारत की समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा में शिक्षकों का है सर्वोच्च स्थानः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी 

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 4, 2026
भाजपा के पूर्व प्रवक्ता वीरेंन्द्र बिष्ट का निधन, सीएम धामी व सांसस महेंद्र भट्ट ने जताया शोक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून रुद्रप्रयाग September 3, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 3, 2026
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
उत्तराखंड की ताज़ा खबर उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 3, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?