By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन
  • धामी सरकार से किशोर उपाध्याय की अपील, राजपरिवार की पैतृक संपत्ति खरीदने का सुझाव
  • रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी
  • देहरादून में एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी की तो होगी सीधे जेल, प्रशासन की रडार पर गैस एजेंसियां
  • विधानसभा में बोले CM धामी: वित्तीय प्रबंधन और सुशासन में उत्तराखंड को मिली राष्ट्रीय पहचान
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बिना रेडियोलॉजिस्ट कर दिए 26 अल्ट्रासाउंड, हल्द्वानी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > बिना रेडियोलॉजिस्ट कर दिए 26 अल्ट्रासाउंड, हल्द्वानी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्ड

बिना रेडियोलॉजिस्ट कर दिए 26 अल्ट्रासाउंड, हल्द्वानी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Devbhumi Discover
Last updated: November 22, 2025 8:26 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

हल्द्वानी में लंबे समय से डायग्नोस्टिक सेंटरों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन की औचक जांच ने बड़ी अनियमितताओं का भंडाफोड़ कर दिया। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत हीरानगर स्थित सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर सहित 02 केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

शुक्रवार की जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह रहा कि रेडियोलॉजिस्ट की गैर-मौजूदगी में 26 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए, जो सीधे पीसीपीएनडीटी कानून का गंभीर उल्लंघन है। निरीक्षण टीम को एएनसी रजिस्टर और फॉर्म पर रेडियोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर नहीं मिले, जिससे रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की भी आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक दस्तावेज जब्त करते हुए कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को सौंपी है। नियमों के अनुरूप सेंटर पर एफआईआर, लाइसेंस निलंबन एवं सीलिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

पुराना विवाद भी आया फिर चर्चा में , MRI रिपोर्ट बदलने का मामला
सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर पहली बार विवादों में नहीं आया है।
पिछले वर्ष एक गंभीर लापरवाही सामने आई थी, जब Brain MRI कराने वाले मरीज को Pelvis MRI की रिपोर्ट दे दी गई।
जब परिजनों ने सवाल उठाए, तो थोड़ी देर बाद Brain MRI की रिपोर्ट थमा दी गई।

तब प्रबंधन ने तर्क दिया था कि एक ही नाम के दो मरीज थे, गलती से रिपोर्ट बदल गई, लेकिन परिजन जब यह पूछते रहे कि अगर मरीज अलग-अलग थे, तो दोनों रिपोर्ट्स की Patient ID एक जैसी कैसे? तो प्रबंधन कोई जवाब नहीं दे पाया। उस समय भी सेंटर की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हुए थे।

शिकायतें लगातार, पर कार्रवाई कम, ढीले रवैये से बढ़ी मनमानी
हल्द्वानी के कई डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफगलत रिपोर्ट देने, लापरवाही, और भ्रूण लिंग जांच की आशंका जैसे आरोप
लंबे समय से लगाए जाते रहे हैं। लेकिन आरोप है कि सिस्टम की धीमी कार्रवाई ने इन सेंटरों को बेखौफ बना रखा था। शुक्रवार की इस सख्त जांच ने एक बार फिर इस प्रश्न को केंद्र में ला दिया है कि आखिर कब तक मरीजों की जिंदगी पर खतरा बनकर काम करेंगे ऐसे सेंटर? …और कब तक प्रशासन इन्हें नियमों की आड़ में खुली छूट देता रहेगा?

अब अगला कदम क्या?
अधिकारियों ने संकेत दिया है कि दस्तावेजी जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदारों पर पुलिस कार्रवाई, लाइसेंस निलंबन, और सेंटरों की सीलिंग जैसी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने भी साफ किया है कि फर्जी रिपोर्ट, रिकॉर्ड हेराफेरी और रेडियोलॉजिस्ट के बिना अल्ट्रासाउंड जैसे मामलों में बिल्कुल शून्य सहनशीलता बरती जाएगी।

You Might Also Like

गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

धामी सरकार से किशोर उपाध्याय की अपील, राजपरिवार की पैतृक संपत्ति खरीदने का सुझाव

रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी

देहरादून में एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी की तो होगी सीधे जेल, प्रशासन की रडार पर गैस एजेंसियां

विधानसभा में बोले CM धामी: वित्तीय प्रबंधन और सुशासन में उत्तराखंड को मिली राष्ट्रीय पहचान

TAGGED:26 ultrasounds were performed withouta radiologistin Haldwanimajor action by the administration
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यूएस स्टार्टअप आरोग्यटेक ने आईआईटी रुड़की को उन्नत स्वास्थ्य निगरानी मंच प्रदान किया
Next Article करोड़ों लेकर फरार हुआ बिल्डर शाश्वत, अफसरों की कॉलोनी ‘ऊषा’ को लेकर उठे गंभीर सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अवैध खनन मामले में सख्ती, CM धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी स्टाफ सस्पेंड
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 13, 2026
एलपीजी एवं ईंधन की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी, 280 निरीक्षण किए गए
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 13, 2026
न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ
उत्तराखण्ड देश March 13, 2026
प्रदेश में जनसुविधाओं के विकास को 44.64 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने दी स्वीकृति
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 13, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?