By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
  • सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
  • संस्कृत ज्ञान-परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचाएं: राज्यपाल
  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में 8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • विश्व बैंक सहायतित एसपीएफएम परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी
उत्तराखण्डक्राइम

रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी

Devbhumi Discover
Last updated: March 13, 2026 9:35 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

रुद्रपुर।
ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में हनी ट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक को दोस्ती के बहाने रुद्रपुर बुलाकर बंधक बनाया गया, उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया और उसे वायरल करने की धमकी देकर आठ लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इस दौरान युवक के साथ मारपीट भी की गई और उसके पर्स से 14,500 रुपये लूट लिए गए।

पीड़ित मनोज कुमार, निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी रामपुर (उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अक्टूबर 2025 में उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस कॉल आई थी। कॉल बैक करने पर एक युवती ने खुद को नेहा बताते हुए बातचीत शुरू की। इसके बाद लगातार कॉल और मैसेज के जरिए दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोस्ती का प्रस्ताव दिया गया।

कुछ समय बाद युवती ने मनोज को पहले काशीपुर बुलाया, लेकिन उनके मना करने पर व्हाट्सएप के जरिए रुद्रपुर आने के लिए कहा। 19 नवंबर को मनोज रुद्रपुर पहुंचे, जहां दक्ष चौराहे पर पिंकी और जोहरा (नेहा) नाम की दो युवतियां उनसे मिलीं। युवतियों ने उन्हें किसी रेस्टोरेंट में जाने के बजाय घर चलने का प्रस्ताव दिया।

आरोप है कि घर पहुंचने के बाद मौका देखकर मनोज को बाथरूम में बंद कर दिया गया। थोड़ी देर बाद दीपक कश्यप और अन्य लोग वहां पहुंचे और मनोज के हाथ-पैर बांधकर उन्हें बंधक बना लिया। आरोपियों ने उनकी पेंट उतारकर आपत्तिजनक वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर QR कोड के जरिए आठ लाख रुपये की मांग की।

मनोज के पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके पर्स से 14,500 रुपये लूट लिए। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने किसी को घटना के बारे में बताया या पुलिस में शिकायत की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

घटना के बाद मानसिक रूप से आहत होने के कारण मनोज ने कुछ समय बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिलाओं समेत पूरे गिरोह के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

You Might Also Like

गढ़वाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

संस्कृत ज्ञान-परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचाएं: राज्यपाल

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में 8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण

विश्व बैंक सहायतित एसपीएफएम परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

TAGGED:Honey trap case in Rudrapuryouth held hostage and demanded ransom of Rs 8 lakh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून में एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी की तो होगी सीधे जेल, प्रशासन की रडार पर गैस एजेंसियां
Next Article रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 18, 2026
 युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 18, 2026
सीसीटीएनएस प्रगति में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 18, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 17, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?