By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देश में जनगणना और जातीय जनगणना की तारीखें तय, सिर्फ 21 महीनों में पूरी होगी प्रक्रिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > देश में जनगणना और जातीय जनगणना की तारीखें तय, सिर्फ 21 महीनों में पूरी होगी प्रक्रिया
उत्तराखण्ड

देश में जनगणना और जातीय जनगणना की तारीखें तय, सिर्फ 21 महीनों में पूरी होगी प्रक्रिया

Devbhumi Discover
Last updated: June 5, 2025 7:52 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देश में जनगणना और जातीय जनगणना की तारीखें तय, सिर्फ 21 महीनों में पूरी होगी प्रक्रिया

सरकार ने देश में बहुप्रतीक्षित जनगणना और जातीय जनगणना की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट टाइमलाइन जारी कर दी है. गृह मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जनगणना 2027 की प्रक्रिया 16 जून 2025 से आधिकारिक रूप से आरंभ हो जाएगी और इसे 1 मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा.

सरकार 16 जून 2025 को जनगणना और जातीय जनगणना से संबंधित अधिसूचना राजपत्र (Official Gazette) में प्रकाशित करेगी. इसी दिन से देशभर में जनगणना की प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत मानी जाएगी.

बर्फीले-पहाड़ी राज्यों में पहले चरण की गणना

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिमालयी और बर्फीले क्षेत्रों में जनगणना का कार्य 1 अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा. इन क्षेत्रों में मौसम संबंधी कठिनाइयों को देखते हुए गणना पहले चरण में संपन्न की जाएगी.

बाकी पूरे देश में 1 मार्च 2027 तक पूर्ण

देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना एवं जातीय गणना का कार्य 1 मार्च 2027 तक पूर्ण रूप से पूरा कर लिया जाएगा, और उसी दिन यह आधिकारिक रूप से प्रकाशित (Published) कर दी जाएगी.

सिर्फ 21 महीनों में पूरी प्रक्रिया

इस प्रकार, भारत की यह सबसे बड़ी जनगणना कवायद लगभग 21 महीनों में पूरी कर ली जाएगी, जो कि 16 जून 2025 को शुरू होगी और 1 मार्च 2027 को समाप्त होगी.

जातिगत जानकारी के साथ सामाजिक-आर्थिक आंकड़े भी

इस जनगणना के तहत केवल जनसंख्या ही नहीं, बल्कि जातीय पहचान के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक स्तर की जानकारी भी इकट्ठा की जाएगी. इसमें परिवार के आवासीय स्वरूप, वाहन, संपत्ति, शिक्षा, पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी भी डिजिटल माध्यम से ली जाएगी. इस बार की जनगणना न केवल डिजिटल और तीव्र होगी, बल्कि यह भारत के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को समझने के लिए सबसे व्यापक डेटा सेट प्रस्तुत करेगी.

लंबे समय से की जा रही थी इसकी मांग

देश में लंबे समय से जातीय जनगणना की मांग की जा रही थी, जिस पर फाइनल मुहर लगने के बाद अब इसकी तारीख भी सामने आ गई है. आजादी के बाद 1951 से 2011 तक सात बार और भारत में कुल 15 बार जनगणना की जा चुकी है. 1931 के बाद अब तक भारत में कोई जातिवार जनगणना नहीं हुई थी. 94 साल के बाद मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का फैसला किया है.

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:and castecensus in the countryDates for censushave been fixedin just 21 monthsthe process will be completed
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कारगिल शहीदों को सलाम: सेना के जवान पहुँचे घर-घर, परिजनों को भेंट किए स्मृति सम्मान चिन्ह
Next Article फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेल, फर्जी दस्तावेजों, और सरकारी एजेंसियों के नाम का गलत उपयोग कर फ़र्ज़ीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?