By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई परिवार बेघर
  • मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चैड़ीकरण की प्रगति से अवगत कराया
  • सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री
  • भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकइया मेलाः मुख्यमंत्री
  • 29 नवंबर को दौड़ेगी मसूरी, अल्ट्रा मैराथन में 1045 धावक लेंगे हिस्सा
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान

Devbhumi Discover
Last updated: November 23, 2026 4:58 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में 01 जनवरी, 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य संपादित किया जा रहा है। इस क्रम में 12 नवंबर, 2026 को मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है।

आलेख्य निर्वाचक नामावली जनसामान्य के अवलोकनार्थ जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों तथा मतदान स्थलों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के पास उपलब्ध है। मतदाता सूची का ऑनलाइन अवलोकन भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की वेबसाइट https://ceo.gov.in/ पर भी किया जा सकता है।

मतदाताओं की सुविधा एवं विधानसभा निर्वाचक नामावली की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए 20 नवंबर से 27 नवंबर, 2027 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की गहनता से जांच करेंगे तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उसमें सुधार की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही मतदाता सूची में किसी मतदाता की एक से अधिक प्रविष्टियां (मल्टीपल एंट्री) पाए जाने पर उन्हें चिह्नित कर अतिरिक्त प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा की सामान्य निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने, किसी भी प्रकार की त्रुटि में सुधार कराने तथा वर्तमान निर्वाचक नामावली से नाम हटवाने के लिए 12 नवंबर, 2026 से 11 दिसंबर, 2026 तक आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप-6, 7 एवं 8 पर दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, डॉ. आशीष चौहान, ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे वर्तमान मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम एवं अन्य विवरण भली-भांति जांच लें। यदि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा अशुद्धि पाई जाती है, तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास प्रारूप-8 भरकर जमा कराएं, ताकि आवश्यक संशोधन की कार्रवाई की जा सके।

विशेष अभियान के दौरान यदि जांच में किसी मतदाता का नाम वर्तमान मतदाता सूची में एक ही बूथ के अंतर्गत एक से अधिक बार अथवा एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में सम्मिलित पाया जाता है, तो ऐसी अतिरिक्त प्रविष्टियों को मतदाता सूची से हटवाने के लिए नियमानुसार प्रारूप-7 भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराएं।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-17 एवं 18 में निहित प्रावधानों के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में अथवा किसी एक निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का पात्र नहीं है। अतः सभी मतदाताओं से अपील है कि वे मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

You Might Also Like

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई परिवार बेघर

मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चैड़ीकरण की प्रगति से अवगत कराया

सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकइया मेलाः मुख्यमंत्री

29 नवंबर को दौड़ेगी मसूरी, अल्ट्रा मैराथन में 1045 धावक लेंगे हिस्सा

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया से मजबूत हुई आपदा प्रबंधन व्यवस्था
Next Article ’मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्री गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोतः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
’मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं’
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून November 23, 2026
आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया से मजबूत हुई आपदा प्रबंधन व्यवस्था
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 23, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?