By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा
  • होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत
  • क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • सीएम धामी की गुड गवर्नेंस से गांव-गांव पहुँची सरकार, लाखों को मिला सीधा लाभ
  • मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन को दी मंजूरी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून में रफ्तार का कहर, ट्रोला से कार की भीषण भिड़ंत, चार की मौत, एक घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > देहरादून में रफ्तार का कहर, ट्रोला से कार की भीषण भिड़ंत, चार की मौत, एक घायल
उत्तराखण्ड

देहरादून में रफ्तार का कहर, ट्रोला से कार की भीषण भिड़ंत, चार की मौत, एक घायल

Devbhumi Discover
Last updated: June 22, 2025 11:27 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून में रफ्तार का कहर, ट्रोला से कार की भीषण भिड़ंत, चार की मौत, एक घायल

राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र के आशा रोड़ी इलाके में एक मारुति कार की सीमेंट से लदे ट्रोले से भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें हरियाणा निवासी चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा 22 जून की सुबह हुआ, जब हरियाणा नंबर की मारुति कार (42E2701) सहारनपुर से देहरादून आ रही थी। कार जैसे ही आशा रोड़ी इलाके के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रोले से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का प्रारंभिक आकलन है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक की कोशिश हो सकती है।

पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे

देहरादून और आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों में तेज रफ्तार के चलते कई जानलेवा हादसे सामने आए हैं। कुछ दिन पहले ही धूलकोट (डात काली मंदिर) के पास कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो गंभीर रूप से घायल हुए थे।
राजपुर रोड, मोहकमपुर और सहस्रधारा रोड पर भी कई बार तेज रफ्तार गाड़ियों ने कहर बरपाया है।और देर रात वाहन स्पीड लिमिट का पालन न करते हुए रफ्तार में देखे जाते है।

प्रशासन पर भी उठ रहे सवाल

लगातार हो रहे इन हादसों के बीच स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। हाईवे और शहर की व्यस्त सड़कों पर स्पीड लिमिट का पालन सुनिश्चित कराया जाए, साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही के समय पर भी नजर रखी जाए।

यह हादसा एक बार फिर से यही सवाल खड़ा करता है कि क्या हमारी सड़कें तेज रफ्तार के हवाले हैं? और क्या समय रहते इसके खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?

नाम पता मृतक :-*

1- अंकुश पुत्र अजीत निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा
2- पारस पुत्र जयकरण निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा
3- अंकित पुत्र राजेश निवासी मेरिडा तहसील जुलाना, जिला जींद, हरियाणा
4- नवीन पुत्र नरेश निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक, हरियाणा

*नाम पता घायल व्यक्ति‌ :-*

विनय पुत्र विजय निवासी पुरखास धीरन जिला सोनीपत हरियाणा

You Might Also Like

UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा

क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

सीएम धामी की गुड गवर्नेंस से गांव-गांव पहुँची सरकार, लाखों को मिला सीधा लाभ

मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन को दी मंजूरी

मदरसा बोर्ड खत्म होने के बाद प्राधिकरण तय करेगा सेलेब्स

TAGGED:car collidesfour deadhavocin Dehradunone injuredSpeed ​​wreakswith trolley
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 32 नेपाली युवकों को बंधक बनाकर रखने के तीन आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Next Article देहरादून के राजपुर रोड पर मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने उठा लिया ऐसा कदम मच गया हड़कंप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत
Devbhumi News क्राइम February 4, 2026
उपनल कर्मियों की वर्षों पुरानी लंबित मांग को सीएम धामी ने पूरा किया
उत्तराखण्ड February 4, 2026
इन्वेस्टर समिट के एमओयू और ग्राउंडिंग पर सीएम धामी की समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड February 4, 2026
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान ,उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तराखण्ड February 4, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?