By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • दून विश्वविद्यालय और सिनवेस्टाव (मेक्सिको) ने रिसर्च और हायर एजुकेशन में भारत-मेक्सिको सहयोग को मजबूत करने के लिए एम.ओ.यू. पर किए हस्ताक्षर
  • जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ली शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक
  • देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,565 मामलों का हुआ निस्तारण  
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दून विश्वविद्यालय और सिनवेस्टाव (मेक्सिको) ने रिसर्च और हायर एजुकेशन में भारत-मेक्सिको सहयोग को मजबूत करने के लिए एम.ओ.यू. पर किए हस्ताक्षर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > दून विश्वविद्यालय और सिनवेस्टाव (मेक्सिको) ने रिसर्च और हायर एजुकेशन में भारत-मेक्सिको सहयोग को मजबूत करने के लिए एम.ओ.यू. पर किए हस्ताक्षर
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादून

दून विश्वविद्यालय और सिनवेस्टाव (मेक्सिको) ने रिसर्च और हायर एजुकेशन में भारत-मेक्सिको सहयोग को मजबूत करने के लिए एम.ओ.यू. पर किए हस्ताक्षर

Devbhumi Discover
Last updated: September 12, 2026 5:25 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: दून विश्वविद्यालय और सेंटर फॉर रिसर्च एंड एडवांस्ड स्टडीज (सिनवेस्टाव), मेक्सिको ने अंतर्राष्ट्रीय एकेडमिक सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए हैं। 1961 में स्थापित सिनवेस्टाव नेचुरल साइंसेज, इंजीनियरिंग और ह्यूमैनिटीज के क्षेत्र में उन्नत शोध के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखता है। एक स्वायत्त, केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित सार्वजनिक शोध संस्थान के रूप में सिनवेस्टाव मेक्सिको में 11 परिसरों के नेटवर्क के माध्यम से कार्य करता है।

इस साझेदारी का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक, वैज्ञानिक और शोध सहयोग को बढ़ावा देना तथा उच्च शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित, ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज के क्षेत्र में भारत और मेक्सिको के बीच सहयोग को और मजबूत करना है।

लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.), दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की मैक्सिको में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन श्रीमती दीप्ति गांजी, सिनवेस्टाव के डायरेक्टर जनरल प्रो. अल्बर्टाे सांचेज हर्नांडेज, सिनवेस्टाव की इंटरनेशनल रिलेशंस कोऑर्डिनेटर प्रो. मार्था एस्पिनोसा (सभी वर्चुअल रूप से) तथा दून विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट डायरेक्टर डॉ. अरुण कुमार सहित सिनवेस्टाव के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, फैकल्टी सदस्य और शोधकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र असीमित और निरंतर सीखने का क्षेत्र है। अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से एक-दूसरे के अनुभव और ज्ञान से सीखने के नए अवसर मिलते हैं। दून विश्वविद्यालय और सिनवेस्टाव के बीच यह समझौता शोध के विभिन्न पहलुओं को एक साथ जोड़ने और दोनों देशों के संस्थानों के बीच सहयोग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

राज्यपाल ने कहा कि इस साझेदारी से शोध के स्तर को बेहतर बनाने, नए पेटेंट विकसित करने और उनके व्यावसायीकरण की दिशा में भी अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही भारत और मेक्सिको की सभ्यताओं, संस्कृति और ज्ञान परंपराओं को समझने का अवसर मिलेगा। यह केवल अकादमिक सहयोग ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति, फैकल्टी सदस्यों और शोधकर्ताओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

राज्यपाल ने सिनवेस्टाव के डायरेक्टर जनरल प्रो. अल्बर्टाे सांचेज हर्नांडेज तथा मैक्सिको स्थित भारतीय दूतावास की डिप्टी चीफ ऑफ मिशन श्रीमती दीप्ति गांजी के सहयोग और समन्वय की सराहना की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से उत्तराखण्ड की शिक्षा और शोध को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों से भी इस दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया, ताकि उत्तराखण्ड की उच्च शिक्षा को नए स्तर तक ले जाया जा सके।

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि सहयोग के संभावित क्षेत्रों में संयुक्त शोध गतिविधियां, संयुक्त शोध परियोजनाएं, फैकल्टी और शोधकर्ताओं का आदान-प्रदान, विद्यार्थियों की आवाजाही, संयुक्त सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप का आयोजन, संयुक्त एकेडमिक प्रोग्राम्स का विकास तथा संयुक्त डिग्री प्रोग्राम्स की संभावना तलाशना शामिल है। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, इकोनॉमिक्स, कल्चर, डिजाइन, बायोलॉजिकल साइंसेज, एनवायर्नमेंटल साइंसेज, साइकोलॉजी और अर्बन डेवलपमेंट मैनेजमेंट जैसे विषयों में भी दोनों संस्थान मिलकर कार्य करेंगे।

समारोह में दून विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार दुर्गेश डिमरी, प्रोफेसर आर.पी. ममगाईं, प्रोफेसर बी.एस. बिष्ट, डॉ. हिमानी शर्मा और डॉ. चारू द्विवेदी सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, फैकल्टी सदस्य और शोधकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ली शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,565 मामलों का हुआ निस्तारण  

छात्र संघ चुनावों में मिलेगा छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्वः डाॅ. धन सिंह रावत

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया
Next Article केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेंः डीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 11, 2026
जिला योजना में डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढ़ाने के निर्देश
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 11, 2026
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 11, 2026
राज्यपाल ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसमेंट इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक्स में प्रतिभाग किया
Devbhumi News देहरादून September 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?