By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग
  • सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत लगभग 60,000 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
  • मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
  • ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

Devbhumi Discover
Last updated: November 2, 2026 7:24 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 14वें दीपावली मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीपावली मेले की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद जैसे संगठनों के सेवा और संस्कार से जुड़े प्रयास समाज की शक्ति को एकजुट करने और सबको एक दिशा में प्रेरित करने का काम करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के विभिन्न स्थानों काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा एवं किच्छाकृमें 20 छठ घाट बनाए जाने की घोषणा की। मुखमंत्री ने देहरादून के प्रेम नगर में टोंस नदी के दाहिने तट पर,विकास नगर के बाढ़वाला में यमुना नदी के तट पर तथा चंपावत के बनबसा में भी छठ पूजा के घाट बनाए जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को उनकी विरासत से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुई बाबा केदार की नगरी को भव्य और दिव्य रूप देने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास के साथ-साथ राज्य की संस्कृति का संरक्षण और प्रसार करना है। जिस प्रकार केदारखंड में चार धामों का विकास हुआ है, उसी तर्ज पर मानसखंड में भी पौराणिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और वहां आधारभूत संरचनाएं विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा जी का कॉरिडोर और माँ शारदा के तट पर शारदा कॉरिडोर का काम लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास के गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडी की स्थापना की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,दर्जा राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी,मोहनी पोखरिया,किशन सिंह,संतोष गौरव,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,महामंत्री रमेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, हिमांशु बिष्ट, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई

सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत लगभग 60,000 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे

देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत लगभग 60,000 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
Next Article डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें दर्ज, एडीएम एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 2, 2026
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय का भ्रमण किया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 1, 2026
प्रसिद्ध वायलिन वादक रागिनी शंकर की सुरमयी प्रस्तुति ने बांधा समां
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 1, 2026
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने और क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाहीः सीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 1, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?