By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखंड में खाई में गिरकर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम मचा
  • उत्तरकाशी में 24 वर्षीय पूजा नेगी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने शव सौंपने के बजाय किया खुद अंतिम संस्कार
  • देहरादून में नदी की धारा मोड़ने से 6 करोड़ का नुकसान, 150 मीटर सड़क बह गई, डीएम सविन बंसल ने जांच के आदेश दिए
  • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: तीन शाही अमृत स्नान होंगे – महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या और वैशाखी पर
  • देहरादून कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव टलने की आशंका, कांग्रेस ने शहीद स्थल पर मौन विरोध प्रदर्शन किया
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: धामी देंगे खिलाड़ियों को सौगात, और फलेंगे फूलेंगे खेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > धामी देंगे खिलाड़ियों को सौगात, और फलेंगे फूलेंगे खेल
उत्तराखण्ड

धामी देंगे खिलाड़ियों को सौगात, और फलेंगे फूलेंगे खेल

Devbhumi Discover
Last updated: July 1, 2025 10:43 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE
  • धामी देंगे खिलाड़ियों को सौगात, और फलेंगे फूलेंगे खेल
  • आठ शहरों में 23 अकादमी और विश्वविद्यालय निर्माण पर तेजी से आगे बढ़ रही बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कार्यकाल के पांचवें साल में खेल-खिलाड़ियों को सौगात देने जा रहे हैं। सौगात भी एक नहीं, बल्कि दो-दो। इनमें पहली सौगात हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय के निर्माण से जुड़ी है, जिसके खेल दिवस पर शिलान्यास की तैयारी है। दूसरी सौगात, प्रदेश के 23 खेल अकादमी खोलने से जुड़ी हैं। राष्ट्रीय खेलों के दौरान देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी समेत जिन आठ शहरों में खेल गतिविधियां संचालित हुईं और आधारभूत ढांचा तैयार हुआ, वहीं पर ये अकादमी खोली जाएंगी। इसके दो फायदे होंगे। एक, खेल के लिए तैयार बुनियादी ढांचे का बेहतर रख-रखाव हो सकेगा। दो, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए ठोस प्लेटफार्म तैयार हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के चैथे साल में उत्तराखंड ने खेल की दुनिया में ऊंची छलांग लगाई है। राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन से उत्तराखंड की खेलां की दुनिया में हैसियत बढ़ गई है। खेल के शानदार माहौल को अपने कार्यकाल के पांचवें साल में भी बनाए रखने के प्रति मुख्यमंत्री गंभीर है। इसी लिए चाहे हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण हो या फिर आठ शहरों में 23 खेल अकादमी खोलने की बात, दोनों विषयों पर पर्याप्त तेजी दिखाई दे रही है। खेल विश्वविद्यालय की तो बकायदा अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसी तरह, 23 अकादमी भी सरकार खोलने जा रही हैं। इन दोनों महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है।

दो कदम, जिनसे गूंजा यश गान

01- 38 वें राष्ट्रीय खेल

उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में उत्तराखंड की धरती पर 38 वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन धामी सरकार की सबसे बड़ी खेल उपलब्धि रही। भव्य आयोजन हुआ और हमारे खिलाड़ियों ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। गोवा में पिछले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने सिर्फ 24 पदक जीते थे, लेकिन इस बार उसने पदकों का शतक लगाकर तालिका में सातवां स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन से खेल सुविधाओं का विस्तार हुआ और ऐसा आधारभूत ढांचा उपलब्ध हो गया, जो कि खेल के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।02- नई खेल नीति

वर्ष 2021 में घोषित नई खेल नीति में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन पर खास फोकस किया गया। ओलंपिक के पदक विजेताओं के लिए एक से लेकर दो करोड़ तक की प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि दुगना हुई है और छात्रवृत्ति भी दी जा रही है। इस नीति की यह भी आकर्षक बात है कि बड़ी स्पर्धाओं में भाग लेने मात्र से खिलाड़ी प्रोत्साहन राशि का हकदार हो जा रहा है। फिर चाहे उसे पदक मिले या ना मिले।उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में भी जाना जा रहा है, यह हमारे लिए सुखद अहसास है। राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन के बाद प्रदेश में खेल का बेहतर माहौल है। खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है और वे बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल-खिलाड़ियों के विकास के लिए बडे़ निर्णय लेने और उन्हें अमली जामा पहनाने का क्रम जारी रहेगा।

You Might Also Like

उत्तराखंड में खाई में गिरकर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम मचा

उत्तरकाशी में 24 वर्षीय पूजा नेगी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने शव सौंपने के बजाय किया खुद अंतिम संस्कार

देहरादून में नदी की धारा मोड़ने से 6 करोड़ का नुकसान, 150 मीटर सड़क बह गई, डीएम सविन बंसल ने जांच के आदेश दिए

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: तीन शाही अमृत स्नान होंगे – महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या और वैशाखी पर

देहरादून कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव टलने की आशंका, कांग्रेस ने शहीद स्थल पर मौन विरोध प्रदर्शन किया

TAGGED:and the gameDhamigiftsto the players**will flourishwill give
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारी बारिश के बीच गंगा घाटों पर पुलिस अलर्ट, लोगों को किया जा रहा सचेत
Next Article श्रीमद्भागवत ने आंतरिक शांति, समाधान और आत्म-साक्षात्कार का मार्ग दिखाया – मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को विधानसभा चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी
उत्तराखण्ड September 19, 2025
सीएम धामी ने सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम देहरादून में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
उत्तराखण्ड September 19, 2025
धामी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर विचार गोष्ठी में बोले कोश्यारी
उत्तराखण्ड September 19, 2025
अतिवृष्टि से प्रभावित टपकेश्वर महादेव मंदिर का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण, जलभराव और मलबा हटाने का कार्य पूर्ण
उत्तराखण्ड September 19, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?