By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पंचायत चुनाव पर विपक्षी नेता यशपाल आर्य का हमला: रिटर्निंग अफसरों के फैसले व अनुभवहीन तैनाती से निष्पक्षता पर सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > पंचायत चुनाव पर विपक्षी नेता यशपाल आर्य का हमला: रिटर्निंग अफसरों के फैसले व अनुभवहीन तैनाती से निष्पक्षता पर सवाल
उत्तराखण्ड

पंचायत चुनाव पर विपक्षी नेता यशपाल आर्य का हमला: रिटर्निंग अफसरों के फैसले व अनुभवहीन तैनाती से निष्पक्षता पर सवाल

Devbhumi Discover
Last updated: July 15, 2025 8:24 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून

उत्तराखंड पंचायत चुनावों के बीच निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कई जिलों में रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा पक्षपातपूर्ण और नियमविरुद्ध निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में लिखा है कि पंचायत चुनावों में भाग लेने वाले अधिकांश प्रत्याशी सीमित कानूनी जानकारी रखते हैं। ऐसे में निर्वाचन अधिकारियों का कानूनी रूप से दक्ष और निष्पक्ष होना आवश्यक है। मगर कई जगहों पर कनिष्ठ और अनुभवहीन अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो नियमों की अनदेखी करते हुए निर्णय ले रहे हैं।

ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत सीट खरमासी से अनुसूचित जाति की उम्मीदवार नम्रता का नामांकन इस आधार पर निरस्त किया गया कि उन्होंने मायके का जाति प्रमाण पत्र लगाया था। जबकि नियम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए मायके का प्रमाण पत्र मान्य होता है। इसके बावजूद रिटर्निंग अधिकारी अजय जॉन ने ससुराल का प्रमाण पत्र मांगते हुए नामांकन रद्द कर दिया।

रुद्रप्रयाग जिले में एक ऐसे प्रत्याशी का नामांकन स्वीकार कर लिया गया, जिस पर 27 लाख रुपये की सरकारी देनदारी है और जिसके विरुद्ध वसूली के वारंट जारी हैं। आपत्तियों के बावजूद यह कहते हुए नामांकन स्वीकार किया गया कि मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, जबकि प्रत्याशी को कोर्ट से कोई स्टे नहीं मिला है।

टिहरी जिले के अखोड़ी जिला पंचायत क्षेत्र में सात प्रत्याशियों के नामांकन बिना किसी स्पष्ट कारण के निरस्त कर दिए गए। इससे एक पक्ष को सीधा लाभ मिला। यह भी सवालों के घेरे में है कि क्या यह फैसला जानबूझकर किया गया।

ऐसे विवादित निर्णय केवल तीन जिलों तक सीमित नहीं हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कई जगह अनुभवहीन अधिकारी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं।

सुधार की उठी मांग, आयोग से सख्त कदम की अपेक्षा

विभिन्न सामाजिक संगठनों और जानकारों ने मांग की है कि…

विवादित मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए

दोषी अधिकारियों को तत्काल हटाया जाए।

प्रशिक्षित व वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती हो।

चुनाव प्रक्रिया से पूर्व अधिकारियों को उचित कानूनी प्रशिक्षण दिया जाए।

राज्य निर्वाचन आयोग से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस मुद्दे पर त्वरित व ठोस कार्रवाई कर जनता का भरोसा बहाल करे।

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:officers' decisions and inexperienced deployment raise questions on fairnesson Panchayat elections:Opposition leaderreturningYashpal Arya's attack
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दून में रात को वाहन से हुड़दंग कर रहे 3 छात्र गिरफ्तार, स्पोर्ट्स कार सीज, परिजनों की मौजूदगी में काउंसलिंग
Next Article डीएम जन दर्शन में बड़ा फैसला: पत्नी-बेटे पर बंदूक तानने वाले का लाइसेंस मौके पर निलंबित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?