By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई
उत्तराखण्डक्राइम

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

Devbhumi Discover
Last updated: March 29, 2026 10:15 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून:

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस हिरासत में बंद एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने थाने की हवालात के भीतर ही आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे मामले की ज्यूडिशियल/मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। एसएसपी प्रमेंद्र के अनुसार जांच प्रभावित न हो, इसलिए थानाध्यक्ष समेत 04 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

दूसरी तरफ थाने पहुंचकर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पत्नी और साली ने आरोप लगाया कि यह सब पुलिस की साजिश का नतीजा है। मृतक के गले पर कोई निशान नहीं मिले हैं तो कैसे कहा जा रहा है कि उन्होंने गले ने फंदा डाला। वहीं, मौत के बाद भी काफी देर तक परिजनों को गुमराह किया जाता रहा।

हिरासत में था युवक
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक सुनील रतूड़ी (45 वर्ष) प्रांतीयक्षक दल (पीआरडी) के युवा कल्याण विभाग में तैनात कर्मचारी था। पुलिस को इलाके में झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और संबंधित युवक को हिरासत में लिया गया। बताया गया कि वह पास के किसी पेट्रोल पंप पर नकली पिस्टल से वहां के कर्मचारियों को धमका रहा था।

ड्रिंक एंड ड्राइव और झगड़े में हुई थी कार्रवाई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक नशे की हालत में था और सार्वजनिक रूप से उपद्रव कर रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे ड्रिंक एंड ड्राइव और झगड़े के मामले में पकड़कर थाने की हवालात में बंद कर दिया था।

हवालात में उठाया आत्मघाती कदम

बताया जा रहा है कि हिरासत के दौरान युवक ने हवालात के भीतर ही आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने हवालात में रखे कंबल को फाड़ा और गले मे फंसा लिया। घटना का पता चलते ही पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी देखा जा रहा है कि हवालात में सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। यह भी देखना होगा कि परिजनों के आरोपों पर पुलिस और क्या एक्शन लेती है।

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

TAGGED:action taken against 4 including SHOPRD jawan dies in lock-up
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
Next Article अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?