By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखंड में मौसम बदला, चारधाम में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
  • तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, कई वाहनों को टक्कर, चालक हिरासत में
  • उत्तराखंड में GST का बड़ा एक्शन, 150 करोड़ की चोरी का खुलासा
  • उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार, पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
  • CM धामी ने वर्चुअल माध्यम से वाराही धाम पुनर्निर्माण कार्यों की शुरुआत की
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड की सियासत गरमाई, कांग्रेस के कदम से राजनीतिक गलियारों में हलचल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड की सियासत गरमाई, कांग्रेस के कदम से राजनीतिक गलियारों में हलचल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की सियासत गरमाई, कांग्रेस के कदम से राजनीतिक गलियारों में हलचल

Devbhumi Discover
Last updated: August 21, 2025 8:09 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

कांग्रेस बनाम धामी सरकार: कार्यमंत्रणा समिति से यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह का इस्तीफ बनेगा मुद्दा?

गीता मिश्रा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र भले ही केवल दो दिन भी न चला हो, लेकिन इसके भीतर का टकराव लंबे समय तक गूंज सकता है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा देकर धामी सरकार पर लोकतांत्रिक परंपराओं को तोड़ने का आरोप लगाया। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने बिना समिति की बैठक बुलाए सत्र को अचानक समाप्त कर दिया, जिससे जनता के मुद्दे दब गए।

कांग्रेस का आरोप

यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार केवल संख्या बल के आधार पर सदन चला रही है और विपक्ष को दरकिनार कर रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र का मजाक करार दिया। वहीं प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस धराली आपदा, पंचायत चुनावों की गड़बड़ियां, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करना चाहती थी, लेकिन सरकार ने भागने का रास्ता चुना। कांग्रेस का आरोप है कि दो दिन के सत्र में महज ढाई घंटे की कार्यवाही कराकर अनुपूरक बजट और नौ विधेयक पारित कर दिए गए, जो जनता के साथ धोखा है।

धामी सरकार का पक्ष

दूसरी ओर धामी सरकार का कहना है कि सत्र पूरी तरह नियमों के तहत चलाया गया। संसदीय कार्य मंत्री का तर्क है कि सभी जरूरी विधेयक और अनुपूरक बजट पारित कराना सरकार की प्राथमिकता थी और यह कार्यवाही संविधान एवं नियमावली के अनुरूप हुई। सरकार ने विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि कांग्रेस केवल मुद्दों को भटकाने और सत्र को बाधित करने का काम कर रही है।

सरकार के अनुसार, आपदा और अन्य विषयों पर चर्चा की गुंजाइश थी, लेकिन विपक्ष ने खुद ही हंगामे का रास्ता अपनाया और सहयोग नहीं दिया। यही कारण है कि सरकार ने विधायी कार्य पूरा कर सत्र समाप्त करने का निर्णय लिया।

राजनीतिक असर

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं का यह इस्तीफा आने वाले दिनों में विपक्ष और धामी सरकार के बीच टकराव को और गहरा करेगा। कांग्रेस इसे जनता की आवाज दबाने का मुद्दा बनाकर सड़क से सदन तक आक्रामक होगी, वहीं सरकार विपक्ष को गैर-जिम्मेदार ठहराकर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।

You Might Also Like

उत्तराखंड में मौसम बदला, चारधाम में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, कई वाहनों को टक्कर, चालक हिरासत में

उत्तराखंड में GST का बड़ा एक्शन, 150 करोड़ की चोरी का खुलासा

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार, पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

CM धामी ने वर्चुअल माध्यम से वाराही धाम पुनर्निर्माण कार्यों की शुरुआत की

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उल्टी पड़ी पिता की चाल, बहू बेटे को मिला न्याय
Next Article सैनिकों और पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स पर छूट: जानिए क्या कहते हैं नियम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था – प्रमुख सचिव
उत्तराखण्ड पर्यटन March 20, 2026
धामी सरकार की पहल,  सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 20, 2026
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन
उत्तराखण्ड March 20, 2026
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
उत्तराखण्ड स्वास्थ्य March 19, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?