By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मसूरी में भारी बारिश का कहर: सनातन धर्म इंटर कॉलेज की रिटेनिंग वॉल ढही, मलबा सड़क पर फैला – बड़ा हादसा टला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मसूरी में भारी बारिश का कहर: सनातन धर्म इंटर कॉलेज की रिटेनिंग वॉल ढही, मलबा सड़क पर फैला – बड़ा हादसा टला
उत्तराखण्ड

मसूरी में भारी बारिश का कहर: सनातन धर्म इंटर कॉलेज की रिटेनिंग वॉल ढही, मलबा सड़क पर फैला – बड़ा हादसा टला

Devbhumi Discover
Last updated: August 26, 2025 8:26 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

मसूरी में मूसलाधार बारिश से सनातन धर्म इंटर कॉलेज की रिटेनिंग वॉल ढही, मलबा मुख्य सड़क पर फैला, बड़ा हादसा टला, स्कूल के एक भाग भी भूस्खलन की जद में
पहाड़ों की रानी मसूरी में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर शहर की कमजोर बुनियादी ढांचे की पोल खोल दी। छावनी परिषद के अधीन आने वाले सनातन धर्म इंटर कॉलेज की रिटेनिंग वॉल भारी वर्षा के बाद अचानक ढह गई, जिससे कॉलेज से सटा मुख्य मार्ग मलबे और पत्थरों से अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही कि यह घटना उस समय घटी जब सड़क पर आमजन की आवाजाही कम थी, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई, और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।भूस्खलन का प्रभाव केवल रिटेनिंग वॉल तक सीमित नहीं रहा। कॉलेज का एक हिस्सा भी भूस्खलन की जद में आ गया है। लोगों का कहना है कि भवन का वह हिस्सा अब अस्थिर हो चुका है और अगर इसी तरह बारिश जारी रही, तो वह कभी भी धराशायी हो सकता है। इससे छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन समिति के संजय अग्रवाल और शरद गुप्ता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह, और एसडीएम कार्यालय से गोविंद नेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ईओ तनवीर मारवाह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सनातन धर्म इंटर कॉलेज छावनी परिषद के अंतर्गत आता है। स्कूल को हुए नुकसान का पूरा आकलन किया जा रहा है, और रिपोर्ट छावनी परिषद बोर्ड को भेजी जाएगी। रिटेनिंग वॉल का पुनर्निर्माण छावनी परिषद की देखरेख में किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जिला प्रशासन और छावनी परिषद पालिका फंड से रिटेनिंग वॉल के निर्माण की मंजूरी देते हैं, तो नियमानुसार प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

स्कूल प्रबंधन समिति के संजय अग्रवाल ने प्रषासन से मांग कि है कि स्कूल की इमारत की सुरक्षा को लेकर त्वरित कार्रवाई हो, ताकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो और किसी तरह की जान-माल की क्षति न हो।

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:**Heavy raindebris spread on the road – major accident avertedInter College collapsedRetaining wall of Sanatan Dharmawreaks havoc in Mussoorie:
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जनपद, एमपैक्स के कम्प्यूटराईजेशन और डाटा अपडेशन में लाएं तेजीः मुख्य सचिव
Next Article मसूरी एमपीजी कॉलेज में बवाल! गुप्त बैठक, प्राचार्य के इस्तीफे की माँग से गरमाया माहौल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?