By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, दो दोस्तों की बेरहमी से ली थी जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, दो दोस्तों की बेरहमी से ली थी जान
उत्तराखण्डक्राइम

बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, दो दोस्तों की बेरहमी से ली थी जान

Devbhumi Discover
Last updated: September 3, 2025 9:38 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, दो दोस्तों की बेरहमी से ली थी जान

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने पंकज और उसके दोस्तों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर चाकू, खुखरी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में अदालत ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने आरोपी आशीष मेहता और अरुण को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास के साथ साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

जिला शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल बेदी और विशेष लोक अभियोजक (एससी/एसटी एक्ट) धर्मेश कुमार ने बताया कि घटना तीन अक्तूबर 2015 की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। कड़च्छ ज्वालापुर निवासी पंकज अपने दोस्त कार्तिक और रोहित उर्फ बंटी के साथ शास्त्री नगर मार्केट की ओर जा रहा था। इसी दौरान शास्त्री नगर में आरोपी आशीष मेहता अपने भाई चिन्नू मेहता, पिता महेश मेहता, सचिन और अरुण समेत अन्य साथियों के साथ दुकान के बाहर खड़ा था

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने पंकज और उसके दोस्तों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर चाकू, खुखरी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पंकज और कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित उर्फ बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना की रिपोर्ट मृतक पंकज के पिता नौरतू पुत्र तिलक राज निवासी ज्वालापुर ने उसी रात कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराई। विवेचना के बाद पुलिस ने आशीष मेहता, महेश मेहता और अरुण के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान आरोपी महेश मेहता की मौत हो गई, जिस कारण उसके खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी गई। वहीं एक आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसका मामला किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।

अदालत में 30 गवाह किए गए पेश

मुकदमे की सुनवाई में वादी पक्ष की ओर से 30 गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आशीष मेहता निवासी शास्त्री नगर और अरुण निवासी अंबेडकर नगर ज्वालापुर को हत्या, जानलेवा हमला और गाली-गलौज करने का दोषी पाया। अदालत ने हत्या के लिए दोनों को आजीवन कारावास और साढ़े पांच लाख रुपये जुर्माना, जानलेवा हमला करने पर दस साल की कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना, गाली-गलौज करने पर एक माह की कैद और पांच सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:in a famous double murder casesentenced to life imprisonmentTwo culpritstwo friends were brutally killed
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जल्द होगा भाजपा की प्रदेश टीम का गठन, चर्चा अंतिम दौर मे: भट्ट
Next Article देहरादून के गौतम इंटरनेशनल स्कूल में भीषण आग, बच्चों की सुरक्षा को लेकर हड़कंप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?