By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पास कराने का झांसा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पास कराने का झांसा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पास कराने का झांसा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Devbhumi Discover
Last updated: September 21, 2025 10:21 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उत्तराखंड पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह रावत और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता और आईजी नीलेश आनंद भरणे ने ये जानकारी दी है.

अभ्यर्थियों से मांगे 15-15 लाख रुपए: आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सुबह से ही गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी. सरगना आगामी परीक्षा में नकल कराने के लिए 6 अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपए की मांग कर रहा था. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने जाल बिछाया और गिरोह के सरगना को उसके सहयोगी के साथ दबोच लिया. मास्टरमाइंड हाकम सिंह पहले भी इसी तरह के धोखाधड़ी के मामलों में जेल की हवा खा चुका है.

वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर और देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आरोपियों यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा को पास कराने का प्रलोभन देकर अभ्यर्थियों से 12 से 15 लाख रुपए की मांग की थी. आरोपियों ने बड़े ही शातिराना तरीके से अभ्यर्थियों को अपने जाल में फंसाया था. ‘यदि अभ्यर्थियों का खुद चयन हो जाता तो वो पैसे खुद हड़प लेते. अगर अभ्यर्थी परीक्षा में सफल नहीं होते तो आगे की परीक्षा में पैसों को एडजस्ट करने के नाम पर अपने झांसे में लेने की योजना थी.‘ पूरे मामले की जांच में परीक्षा की सुचिता और गोपनीयता भंग होने का कोई संशय नहीं हैं.

21 सितंबर को होनी है UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा: बता दें कि 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से अलग-अलग विभागों की स्नातक स्तरीय पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जा रही है. परीक्षा में नकल माफियाओं के सक्रिय होने की आशंका को देखते हुए पुलिस पहले से ही अलर्ट थी. देहरादून पुलिस और एसटीएफ संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है. ऐसे में पुलिस को दो दिन पहले ही गोपनीय सूचना मिली कि परीक्षा के लिए कुछ लोगों बड़ा खेल करने की तैयारी में है.

पुलिस के मुताबिक, ये गिरोह अभ्यर्थियों को धोखा देने की नीयत से उन्हें परीक्षा में पास करने का प्रलोभन देकर मोटी धनराशि की मांग रहा था. पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया. तभी पुलिस को पकंज गौड़ नाम के एक अभ्यर्थी का हाकम सिंह के संपर्क में होने की जानकारी मिली. पकंज गौड़ ने अन्य अभ्यर्थियों से बात की थी और उन्हें परीक्षा में पास कराने के एवज में 12 से 15 लाख रुपए की मांगे थे.

पटेलनगर क्षेत्र से हाकम सिंह रावत और पंकज गौड़ गिरफ्तार: इसी आधार पर पुलिस ने हाकम सिंह रावत निवासी उत्तरकाशी और पंकज गौड़ निवासी उत्तरकाशी को पटेलनगर क्षेत्र से हिरासत में लिया. दोनों के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित संसाधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत निरीक्षक मुकेश त्यागी प्रभारी एसओजी ने मुकदमा पंजीकृत कराया है.

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:Gang that promisedSelection Commission exam bustedthe Uttarakhand Subordinate Servicesto help people passtwo accused arrested
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने की जी.एस.टी. की नई दरों और स्वदेशी अभियान पर जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक
Next Article हरिद्वार की दिव्यांशी ने दर्ज की दिल्ली यूनिवर्सिटी में शानदार जीत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?