By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेंः डीएम
  • जिला योजना में डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढ़ाने के निर्देश
  • नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
  • राज्यपाल ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसमेंट इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक्स में प्रतिभाग किया
  • पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्यपाल से की भेंट
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राज्यपाल ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसमेंट इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक्स में प्रतिभाग किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > Devbhumi News > राज्यपाल ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसमेंट इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक्स में प्रतिभाग किया
Devbhumi Newsदेहरादून

राज्यपाल ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसमेंट इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक्स में प्रतिभाग किया

Devbhumi Discover
Last updated: September 11, 2026 6:45 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को यूपीईएस विश्वविद्यालय में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसमेंट इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक्स में प्रतिभाग किया। यूपीईएस के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस की ओर से आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ता, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और विद्यार्थी शामिल हुए। सम्मेलन में साइबर अपराध, बढ़ते साइबर खतरों और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आज डिजिटल तकनीक हमारे जीवन के लगभग हर क्षेत्र से जुड़ चुकी है। बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और शासन से लेकर उद्योग, ऊर्जा, परिवहन और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे तक डिजिटल प्रणालियों पर हमारी निर्भरता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में डिजिटल भारत हमारी शक्ति है, लेकिन सुरक्षित डिजिटल भारत हमारी आवश्यकता है।
राज्यपाल ने सम्मेलन के आयोजन के लिए यूपीईएस और सभी आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा का सीधा संबंध देश की तकनीकी प्रगति, आर्थिक सुरक्षा, नागरिकों के विश्वास और राष्ट्रीय सुरक्षा से है। तकनीक की गति के साथ साइबर सुरक्षा की क्षमता भी बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था में लोगों का विश्वास तभी कायम रहेगा, जब उन्हें अपने डेटा, पहचान, मेहनत की कमाई और देश की महत्वपूर्ण प्रणालियों की सुरक्षा का भरोसा होगा।
डिजिटल फॉरेंसिक्स को साइबर सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि अपराध का स्वरूप बदलने के साथ अपराध की जांच की पद्धति में भी बदलाव जरूरी है। मोबाइल फोन, कंप्यूटर, सर्वर, नेटवर्क और अन्य डिजिटल माध्यमों में महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध होते हैं। इन डिजिटल साक्ष्यों की पहचान, संरक्षण और वैज्ञानिक विश्लेषण न्याय व्यवस्था तथा कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।
राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नए समाधान विकसित करने के लिए आगे आना होगा। शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से बदलते साइबर खतरों से एक कदम आगे रहने की क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा में आत्मनिर्भरता का अर्थ अपनी तकनीक, अपने विशेषज्ञ, अपने समाधान और अपनी सुरक्षा क्षमता विकसित करना है। इसके लिए सरकार, विश्वविद्यालय, उद्योग, सुरक्षा एजेंसियों और समाज को मिलकर काम करना होगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केवल एक सम्मेलन तक सीमित न रहकर नए विचारों, शोध, सहयोग और नवाचार का ऐसा मंच बनेगा, जो भारत की डिजिटल सुरक्षा को नई दिशा देगा। इस अवसर पर अध्यक्ष यूपीईएस विश्वविद्यालय डॉ. राम शर्मा, कुलपति यूपीईएस विश्वविद्यालय प्रो. (डॉ.) सुनील राय, आयोजन अध्यक्ष डॉ. सुभाभन चैधरी, आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेंः डीएम

जिला योजना में डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढ़ाने के निर्देश

नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्यपाल से की भेंट

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाएः मुख्यमंत्री

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्यपाल से की भेंट
Next Article नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगाः सीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 11, 2026
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड और अधिवक्ताओं के मानदेय बढ़ाने को कैबिनेट ने दी मंजूरी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 11, 2026
युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 10, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 10, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?