By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
  • राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक
  • मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • गैरसैंण और धामी सरकार: पहली बार गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

Devbhumi Discover
Last updated: October 28, 2026 2:04 PM
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मसूरी और देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के किए जा रहे सात निर्माणों को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दायरे में होटल गोल्डन हैवन के निकट एक भवन में किया जा रहा निर्माण तथा संस्कृति लोक कॉलोनी और टर्नर रोड क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण शामिल हैं। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में निर्माण कार्य निर्धारित नियमों और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही किए जाने चाहिए। बिना अनुमति भवन निर्माण करने या स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मसूरी में घंटाघर रोड स्थित होटल गोल्डन हैवन के निकट जगमोहन अत्री द्वारा पूर्व निर्मित भवन में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण ने मौके पर कार्रवाई करते हुए निर्माण को सील कर दिया। इसी प्रकार, संस्कृति लोक कॉलोनी में नदीम अहमद और शहजाद द्वारा बिना स्वीकृति के किए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसी कॉलोनी की लेन नंबर-1 में चैधरी द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को भी सील किया गया। प्राधिकरण की कार्रवाई टर्नर रोड क्षेत्र तक पहुंची। यहां सी-12 टर्नर रोड स्थित बजाज डेयरी के पास सुमित द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। इसके अलावा ओगल भट्टा क्षेत्र में सी-12 टर्नर रोड पर कमलेश तथा रुकसानाध्इकबाल द्वारा किए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया गया।
एमडीडीए की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में अनियोजित निर्माण पर अंकुश लगाना और विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करना है। देहरादून में तेजी से बढ़ती आबादी और निर्माण गतिविधियों के बीच भवन निर्माण संबंधी नियमों का पालन कराना प्राधिकरण के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है। ऐसे में बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई को नियोजित शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से भवन स्वामियों, कारोबारियों और निर्माणकर्ताओं से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार का निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक मानचित्र स्वीकृति और अनुमति प्राप्त करें। नियमों की अनदेखी करने पर सीलिंग समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण का उद्देश्य शहर में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना और भवन निर्माण के निर्धारित मानकों का पालन कराना है। बिना मानचित्र स्वीकृति अथवा आवश्यक अनुमति के किए जा रहे निर्माणों को किसी भी स्थिति में नियमों से बाहर नहीं रखा जा सकता। इसी क्रम में मसूरी, संस्कृति लोक कॉलोनी और टर्नर रोड क्षेत्र में सात अवैध निर्माणों को सील किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिक भी निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराएं और प्राधिकरण के नियमों का पालन करें। एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बिना स्वीकृति के व्यावसायिक निर्माण करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की गई है। संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। भवन स्वामियों और निर्माणकर्ताओं से अपील है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें। प्राधिकरण शहर के सुनियोजित विकास और निर्माण संबंधी नियमों के अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गैरसैंण और धामी सरकार: पहली बार गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक
Next Article एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर अभियान तेज, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 26, 2026
लावारिस शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 26, 2026
रुड़की में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त का प्रयास नाकाम, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून देहरादून राज्य समाचार हरिद्वार October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 26, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?