By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर अभियान तेज, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर
  • लावारिस शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
  • रुड़की में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त का प्रयास नाकाम, दो गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर अभियान तेज, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर अभियान तेज, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर अभियान तेज, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर

Devbhumi Discover
Last updated: October 26, 2026 6:57 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने देहरादून में मिठाई की दुकानों और बेकरी प्रतिष्ठानों के निरीक्षण का अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि अंकित किए जाने की व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर निर्देशों का पालन होता मिला, जबकि कुछ दुकानों पर नियमों का अनुपालन नहीं किए जाने पर आवश्यक निर्देश दिए गए।
आयुक्त के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा, देहरादून मनीष सयाना के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र रमेश सिंह ने बालावाला, मियांवाला, हरिद्वार रोड, जोगीवाला, शास्त्री नगर, नेहरू कॉलोनी और सहारनपुर रोड स्थित मिठाई एवं बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 27 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान लकी स्वीट्स मियांवाला, प्रकाश इंटरप्राइजेज शास्त्री नगर, आंचल स्वीट्स विधानसभा के निकट, चंचल स्वीट्स नेहरू कॉलोनी, आहूजा स्वीट्स नेहरू कॉलोनी, ओम बीकानेर स्वीट्स जोगीवाला, नीरज स्वीट्स, दून स्वीट्स, रस्तोगी स्वीट्स और गोयल स्वीट्स सहारनपुर रोड सहित अनिल मावा भंडार एवं स्वीट्स शॉप में खुली मिठाइयों पर तिथि अंकित की गई थी। वहीं, बीकानेर मिष्ठान भंडार मालसी पुलिया, भगवान दास चैक, नकरौंदा रोड, जशोदा स्वीट्स मियांवाला, पंवार स्वीट्स जोगीवाला, गढ़वाल स्वीट्स जोगीवाला और जर्मन बेकर जोगीवाला में मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि अंकित नहीं मिली। विभाग के अनुसार, इनमें से पांच प्रतिष्ठानों की अनुपालन आख्या शाम तक प्राप्त हो गई थी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम ने सहस्रधारा रोड और आईटी पार्क क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी ने इस दौरान काशी स्वीट्स, आईटी पार्क के निकट बीकानेर और मंदाकिनी कॉलोनी के निकट स्थित बीकानेर प्रतिष्ठान की जांच की। इन प्रतिष्ठानों पर मिठाइयों की ट्रे में निर्माण तिथि और अवसान तिथि अंकित मिली। हालांकि, एक अन्य प्रतिष्ठान में निर्देशों का अनुपालन नहीं पाया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को मिठाइयों की ट्रे पर दोनों तिथियां अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य संरक्षा विभाग के अनुसार, खुली मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि अंकित होने से उपभोक्ताओं को मिठाइयों की ताजगी और उपयोग की निर्धारित अवधि के संबंध में जानकारी मिल सकेगी। इससे उपभोक्ता खरीदारी करते समय अधिक जागरूक निर्णय ले सकेंगे। विभाग का उद्देश्य केवल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करना नहीं, बल्कि खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों के प्रति जागरूक करना और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना भी है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना ने स्पष्ट किया कि आयुक्त के निर्देशों के अनुरूप सभी संबंधित प्रतिष्ठानों में इस व्यवस्था का अनिवार्य रूप से अनुपालन कराया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत विभागीय टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिठाई विक्रेताओं को निर्धारित निर्देशों का पालन करना होगा। निरीक्षण अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

You Might Also Like

लावारिस शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

रुड़की में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त का प्रयास नाकाम, दो गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत

मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लावारिस शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन शुरू, जल्द होगा लोकार्पण : मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार रुद्रप्रयाग October 26, 2026
सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
उत्तराखण्ड चार धाम यात्रा देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 25, 2026
पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक, गंगाजल की हुई वापसी
उत्तराखण्ड देवभूमि दर्शन देहरादून देहरादून राज्य समाचार हरिद्वार October 25, 2026
बाबा केदार की नगरी में हुई बर्फबारी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे
उत्तराखण्ड केदारनाथ देहरादून देहरादून राज्य समाचार रुद्रप्रयाग October 25, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?