By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
  • पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक, गंगाजल की हुई वापसी
  • बाबा केदार की नगरी में हुई बर्फबारी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे
  • मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक, गंगाजल की हुई वापसी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक, गंगाजल की हुई वापसी
उत्तराखण्डदेवभूमि दर्शनदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचारहरिद्वार

पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक, गंगाजल की हुई वापसी

Devbhumi Discover
Last updated: October 25, 2026 6:53 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

हरिद्वार। पांच दिन से सूनी पड़ी हरकी पैड़ी पर रविवार को एक बार फिर रौनक लौट आई। यूपी सिंचाई विभाग की ओर से गंगा जल की व्यवस्था किए जाने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। संजय पुल के नीचे प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरकर अस्थायी बांध बनाया गया है। इसके जरिए गंगा जल को हरकी पैड़ी की ओर पहुंचाया जा रहा है। घाटों पर पानी पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के साथ ही तीर्थ पुरोहितों और पंडितों के चेहरे भी खिल उठे।
दरअसल, हर वर्ष दशहरे के दिन गंगनहर की वार्षिक बंदी की जाती है। यह बंदी दिवाली तक रहती है। इस दौरान गंगनहर में पानी की आपूर्ति रोक दी जाती है। इस टाइम पीरियड में गंगा की साफ सफाई और मरम्मत का कार्य किया जाता है। लेकिन गंगनहर बंद होने का असर हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर भी दिखाई दिया। बीते पांच दिनों से हरकी पैड़ी पर गंगा जल का प्रवाह लगभग बंद था।
घाटों पर पानी का स्तर इतना कम हो गया था कि श्रद्धालुओं के लिए आचमन करने लायक गंगा जल भी उपलब्ध नहीं था। इससे हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को निराशा का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही लोगों के कामकाज पर भी गहरा असर पड़ा था। यहां तीर्थ पुरोहित, पंडित, फल, फूल और प्रसाद बेचने वाले लोग परेशान थे। कुल मिलाकर स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी मायूस लौट रहे थे।
हरकी पैड़ी पर गंगा जल न होने के कारण श्रद्धालु अन्य घाटों पर स्नान करने को मजबूर थे। लेकिन यूपी सिंचाई विभाग ने हरकी पैड़ी पर गंगा जल की व्यवस्था कर दी है। प्लास्टिक के बोरियों में मिट्टी भरकर बंध लगाया गया है। अस्थाई रूप से ही सही हरकी पैड़ी पर डुबकी लगाने लायक गंगा जल पहुंच गया है।
पंडित संतोष पांडे ने कहा कि हरकी पैड़ी पर सालभर रौनक बनी रहती है, लेकिन गंगा बंदी के कारण थोड़ी भीड़ कम हो गई थी। सुबह शाम ही भीड़ हो रही थी। दिन में यहां की जगह दूसरे घाटों पर ही श्रद्धालु स्नान के लिए जा रहे थे। लेकिन यूपी सिंचाई विभाग ने पर्याप्त व्यवस्था गंगा जल की कर दी है। अब फिर से रौनक लौट आई है, स्नान, दान और सभी प्रकार की पूजा पाठ कराई जा रही है।

You Might Also Like

सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

बाबा केदार की नगरी में हुई बर्फबारी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे

मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बाबा केदार की नगरी में हुई बर्फबारी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे
Next Article सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 25, 2026
विरासत महोत्सव में जौनसारी लोकनृत्य, सरोद वादन और जसवीर जस्सी की गायकी ने मोहा मन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 24, 2026
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 24, 2026
अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह  
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 24, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?