By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • सदन में हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित
  • एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
  • राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक
  • मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

Devbhumi Discover
Last updated: October 28, 2026 2:12 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने फरवरी 2026 में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टीटास्किंग स्टाफ (एमटीएस) एवं हवलदार ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने के मामले में एक और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार (22) पुत्र अनिल पासवान, निवासी मुगलसराय, जनपद चंदौली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में तैनात था और उस पर परीक्षा केंद्र के कंप्यूटरों तक दूरस्थ पहुंच उपलब्ध कराने के लिए नकल गिरोह के सदस्यों को आईपी संबंधी जानकारी भेजने का आरोप है। एसटीएफ इस मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल और अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले गिरोहों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर गठित विशेष टीम तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर ऐसे मामलों की जांच कर रही है।
एसएससी की एमटीएस एवं हवलदार ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने के मामले में 14 फरवरी 2026 को कोतवाली नगर, देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण की संवेदनशीलता और तकनीकी पहलुओं को देखते हुए इसकी विवेचना एसटीएफ उत्तराखंड को सौंपी गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका का पता लगाया गया। इसी क्रम में अंकित कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की नियुक्ति परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में थी। उसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों की जांच करने और परीक्षा केंद्र में नकल सहित अन्य अनुचित गतिविधियों पर नजर रखने की थी। आरोप है कि उसने परीक्षा केंद्र में स्थापित कंप्यूटरों को दूर से संचालित करने के उद्देश्य से आईपी संबंधी जानकारी नकल गिरोह के सदस्यों को भेजी थी। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नवंबर 2025 में आयोजित एसएससी की एमटीएस और लिपिकीय संवर्ग की परीक्षा में नकल से जुड़े एक अन्य मामले में भी वांछित चल रहा था। इस संबंध में कोतवाली नगर, देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया था। फरवरी 2026 की परीक्षा में नकल कराने के मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली की देखरेख में मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर एसटीएफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

You Might Also Like

सदन में हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गैरसैंण और धामी सरकार: पहली बार गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
Next Article सदन में हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान
देहरादून October 27, 2026
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर अभियान तेज, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 26, 2026
लावारिस शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 26, 2026
रुड़की में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त का प्रयास नाकाम, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून देहरादून राज्य समाचार हरिद्वार October 26, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?