By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • हरिद्वार में तीन अनधिकृत निर्माण सील, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाईः अपर आवास आयुक्त
  • मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
  • सदन में हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित
  • एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

Devbhumi Discover
Last updated: October 28, 2026 3:59 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: त्योहारी सीजन में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने देहरादून जनपद में जांच अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने देहरादून के नवादा, माजरी माफी, रिंग रोड और विकासनगर-हरबर्टपुर क्षेत्र में मिठाई की दुकानों एवं विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 32 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री की ताजगी और उपयोग की अवधि के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना है।

निरीक्षण के दौरान चाहत स्वीट्स शॉप में मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि अंकित मिली। वहीं, आनंद स्वीट्स शॉप को मिठाइयों की ट्रे पर दोनों तिथियां स्पष्ट रूप से लिखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से संदेह के आधार पर चिप्स की दो किस्मों, घी, मसालों और सरसों के तेल सहित पांच खाद्य नमूने लिए गए।खाद्य सुरक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरकारी विद्यालयों में भी निरीक्षण किया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांडा लंखोड़, नागल हटनाला, खुदानेवाला, नालापानी, राजकीय इंटर कॉलेज गुजराड़ा, नालापानी, राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल गुजराड़ा और राजकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय नागल हटनाला सहित आठ विद्यालयों में मिड-डे मील की जांच की। इस दौरान मिक्स सब्जी, दाल, चावल सहित विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले तैयार खाद्य पदार्थों के कुल 24 नमूने लिए गए। इन नमूनों की जांच के माध्यम से भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा का आकलन किया जाएगा।

 

You Might Also Like

हरिद्वार में तीन अनधिकृत निर्माण सील, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाईः अपर आवास आयुक्त

सदन में हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित

एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सदन में हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित
Next Article हरिद्वार में तीन अनधिकृत निर्माण सील, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाईः अपर आवास आयुक्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 27, 2026
गैरसैंण और धामी सरकार: पहली बार गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 27, 2026
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान
देहरादून October 27, 2026
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर अभियान तेज, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 26, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?