By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • PF वेतन सीमा बढ़ेगी या नहीं? संसद में उठे सवाल पर श्रम मंत्री ने साफ की स्थिति
  • ब्रह्मोस वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल आठ साल बाद दोषमुक्त, देशद्रोह का कलंक मिटा
  • जनसंवाद से लेकर बैडमिंटन तक, बागेश्वर में दिखे सीएम धामी
  • शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा, सरकार व यूपीसीएल के विशेष प्रयास
  • पर्यटन, जैविक उत्पाद एवं जनसेवा कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने पर विशेष फोकस
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कैबिनेट बैठक: धामी सरकार ने आठ अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी, UCC संशोधन से लेकर स्वास्थ्य सुधार तक फैसले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > कैबिनेट बैठक: धामी सरकार ने आठ अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी, UCC संशोधन से लेकर स्वास्थ्य सुधार तक फैसले
उत्तराखण्ड

कैबिनेट बैठक: धामी सरकार ने आठ अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी, UCC संशोधन से लेकर स्वास्थ्य सुधार तक फैसले

Devbhumi Discover
Last updated: October 13, 2025 8:01 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में राज्य हित से जुड़े कुल आठ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) नियमावली में संशोधन और राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा सत्र से संबंधित कई अहम निर्णय लिए गए।

Contents
महिला सशक्तिकरण को नई दिशारायपुर विधानसभा भवन को मिली छूटस्वास्थ्य विभाग में तबादला नियमों में लचीलापनUCC नियमावली में आंशिक संशोधनराज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा सत्रकार्मिक विभाग में पदोन्नति नियमों में राहतवित्त विभाग में नया राजस्व प्रावधान

महिला सशक्तिकरण को नई दिशा

कैबिनेट ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग के तहत बड़ा फैसला लेते हुए मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में तब्दील करने को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।
इसके साथ ही सुपरवाइजर नियमावली में संशोधन किया गया है — अब 50 प्रतिशत पद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से ही भरे जाएंगे। इससे जमीनी स्तर पर कार्यरत महिलाओं को पदोन्नति के नए अवसर मिलेंगे।

रायपुर विधानसभा भवन को मिली छूट

राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में बनने वाली नई विधानसभा भवन परियोजना के लिए फ्री जोन में छूट दी गई है। अब इस क्षेत्र में मकान और छोटी दुकानों के निर्माण की अनुमति भी दी जा सकेगी।

स्वास्थ्य विभाग में तबादला नियमों में लचीलापन

चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अब कर्मचारियों को एक बार तबादले में छूट की व्यवस्था मिलेगी, जिससे स्थानांतरण प्रक्रिया अधिक लचीली हो जाएगी।

UCC नियमावली में आंशिक संशोधन

कैबिनेट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) नियमावली में भी आंशिक बदलाव को मंजूरी दी है। अब नेपाल और भूटान के नागरिकों की शादियों का पंजीकरण भी UCC पोर्टल पर आधार कार्ड या विदेशी पंजीकरण के आधार पर किया जा सकेगा।

राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा सत्र

राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) के अवसर पर आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र की तिथि तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया है।

कार्मिक विभाग में पदोन्नति नियमों में राहत

कार्मिक विभाग की पदोन्नति नियमावली में संशोधन किया गया है। अब यदि कोई कर्मचारी किसी पद पर 50 प्रतिशत सेवा पूरी कर चुका है और दूसरी सेवा में स्थानांतरित होना चाहता है, तो उसे शीतलीकरण अवधि का लाभ पदोन्नति में मिलेगा।

वित्त विभाग में नया राजस्व प्रावधान

वित्त विभाग के अंतर्गत पब्लिक सेंटर से संबंधित नया नियम लागू किया गया है। अब ऐसे सेंटर जो 100% टेकिंग पर कार्यरत हैं, उन्हें अपने शुद्ध मुनाफे का 15 प्रतिशत राज्य सरकार को देना होगा। 

कैबिनेट के 8 प्रमुख निर्णय

मिनी आंगनबाड़ी केंद्र अब पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे।
सुपरवाइजर के 50% पद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भरे जाएंगे।
रायपुर विधानसभा परियोजना को फ्री जोन में छूट, मकान-दुकान की अनुमति।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियमावली में संशोधन, तबादले में छूट।
UCC नियमावली में संशोधन — नेपाली-भूटानी नागरिकों की शादी का पंजीकरण संभव।
राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा सत्र की तिथि तय करने का अधिकार सीएम को।
कार्मिक विभाग पदोन्नति नियमावली में शीतलीकरण का लाभ।
वित्त विभाग में पब्लिक सेंटर से 15% मुनाफा राज्य सरकार को।

You Might Also Like

PF वेतन सीमा बढ़ेगी या नहीं? संसद में उठे सवाल पर श्रम मंत्री ने साफ की स्थिति

ब्रह्मोस वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल आठ साल बाद दोषमुक्त, देशद्रोह का कलंक मिटा

जनसंवाद से लेकर बैडमिंटन तक, बागेश्वर में दिखे सीएम धामी

शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा, सरकार व यूपीसीएल के विशेष प्रयास

पर्यटन, जैविक उत्पाद एवं जनसेवा कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने पर विशेष फोकस

TAGGED:Cabinet meetingdecisions ranging from UCC amendmentDhami government approvedeight important proposalsto health reforms
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के दीपावली मेले में हुए शामिल
Next Article शादी का झांसा और ब्लैकमेल से युवती की मौत, दो दोस्तों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

खाद्य तेल के री-यूज़ पर धामी सरकार की सख्ती, RUCO मिशन तेज
उत्तराखण्ड December 7, 2025
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड December 7, 2025
कुंभ 2027 में देवडोलियों के दिव्य स्नान और भव्य शोभायात्रा: सीएम धामी
उत्तराखण्ड December 7, 2025
संविदा समेत विभिन्न श्रेणी के कार्मिकों के विनियमितीकरण नियम 2025 जारी
उत्तराखण्ड December 6, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?