By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास औली और महाजन में शुरू हुआ
  • उत्तराखण्ड में बनी फिल्मों को मिली पहचान, प्रतिभाओं के साथ फिल्म संस्कृति को मिल रहा सम्मान
  • सीएम धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल
  • मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: फूड सप्लीमेंट कंपनी पर छापेमारी, 5 करोड़ का फर्जी टर्नओवर बेनकाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > फूड सप्लीमेंट कंपनी पर छापेमारी, 5 करोड़ का फर्जी टर्नओवर बेनकाब
उत्तराखण्डक्राइम

फूड सप्लीमेंट कंपनी पर छापेमारी, 5 करोड़ का फर्जी टर्नओवर बेनकाब

Devbhumi Discover
Last updated: November 15, 2025 8:52 AM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून :

राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग कर चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। अब देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में स्थित एक फूड सप्लीमेंट (प्रोटीन पाउडर आदि) कंपनी पर छापेमारी कर 05 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर में गोलमाल पकड़ा गया है। जीएसटी अधिकारियों के हाथ कर चोरी के पुख्ता प्रमाण हाथ लग जाने के बाद फर्म संचालक ने 1.75 करोड़ रुपये मौके पर ही जमा करा दिए।

यह कार्रवाई आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देश पर अपर आयुक्त गढ़वाल पीएस डुंगरियाल और संयुक्त आयुक्त (एसआईबी/प्र.) अजय कुमार की ओर से गठित टीमों ने की। जीएसटी अधिकारियों ने फर्म के मुख्यालय और गोदाम की जांच की। जांच अधिकारी उपायुक्त सुरेश कुमार के अनुसार कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक्स डेटा कब्जे में लिया गया।

जांच में पता चला कि फर्म ने अनियमित खरीद-बिक्री दर्शाई। कई ई-वे बिल छिपाए गए। वहीं, आईटीसी का गलत लाभ लेते हुए कर चोरी की। प्रारंभिक जांच में करीब 05 करोड़ रुपये के टर्नओवर में गड़बड़ी पाई गई। हालांकि, फर्म संचालक ने कर चोरी को स्वीकार करते हुए 1.75 करोड़ रुपये मौके पर जमा करा दिए। उपायुक्त ने बताया कि कई अन्य फर्में जांच के दायरे में हैं। जिन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक आयुक्त टीआर चन्याल, अलीशा बिष्ट, असद अहमद, कंचन थापा और अनुराग पाठक शामिल रहे।

You Might Also Like

भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास औली और महाजन में शुरू हुआ

उत्तराखण्ड में बनी फिल्मों को मिली पहचान, प्रतिभाओं के साथ फिल्म संस्कृति को मिल रहा सम्मान

सीएम धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल

मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण

TAGGED:company raidedfake turnoverFood supplementof Rs 5 crore exposed
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड पुलिस की बड़ी सफलता: दुबई से करोड़ों की ठगी में वांछित गैंगस्टर जगदीश पुनेठा प्रत्यर्पित
Next Article राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह सचिव शैलेश बगौली ने की उच्च-स्तरीय बैठक।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 16, 2026
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 16, 2026
राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: CM
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 16, 2026
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करेंः डीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 15, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?