By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद
  • धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
  • सरकारी जमीनों की मनमानी बिक्री का सवाल ही नहीं, रोजगार और राजस्व बढ़ाना लक्ष्य : आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मुख्यमंत्री धामी ने शिष्टाचार भेंट की
  • रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद

Devbhumi Discover
Last updated: November 5, 2026 3:55 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 06 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अपराह्न 12 बजे परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वह पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। वीवीआईपी भ्रमण को देखते हुए पूरे कार्यक्रम स्थल और संबंधित व्यवस्थाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न जोन एवं सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है।
गृहमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट, परेड ग्राउंड स्थित अस्थायी हेलीपैड तथा रिजर्व पुलिस लाइन में भी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों एवं आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सर्वे चैक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में जोनल अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए तैनात ड्यूटी प्रभारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा उन्हें उनके दायित्वों के संबंध में विस्तार से ब्रीफ किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं का आकलन करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर इसकी सूचना समय से उपलब्ध कराने को कहा, ताकि कार्यक्रम से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड में मुख्य मंच, वीआईपी एवं अन्य अतिथि दीर्घाओं, ग्रीन रूम, डाइनिंग एवं अन्य सुविधाओं के लिए भी अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन, स्वच्छता, चिकित्सा एवं अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन का पूरा फोकस कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर है।

You Might Also Like

धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग

सरकारी जमीनों की मनमानी बिक्री का सवाल ही नहीं, रोजगार और राजस्व बढ़ाना लक्ष्य : आर. मीनाक्षी सुंदरम

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मुख्यमंत्री धामी ने शिष्टाचार भेंट की

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकासः मुख्यमंत्री

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

’राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार से सम्मानित’
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 4, 2026
सोंग नदी की सेहत का बायो इंडिकेटर प्रोजेक्ट से लगेगा पता, शोध शुरू
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 4, 2026
उत्कृष्ट विवेचना के लिए उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 4, 2026
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून पौड़ी-गढ़वाल राज्य समाचार November 4, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?