By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • SIR अभियान को लेकर देहरादून DM ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आपधक्का-मुक्की में कई घायल, महिला अभ्यर्थियों ने पुलिस पर थप्पड़ मारने और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > आपधक्का-मुक्की में कई घायल, महिला अभ्यर्थियों ने पुलिस पर थप्पड़ मारने और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए
उत्तराखण्ड

आपधक्का-मुक्की में कई घायल, महिला अभ्यर्थियों ने पुलिस पर थप्पड़ मारने और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए

Devbhumi Discover
Last updated: December 9, 2025 10:14 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

आपधक्का-मुक्की में कई घायल, महिला अभ्यर्थियों ने पुलिस पर थप्पड़ मारने और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए

देहरादून। अपनी पांच प्रमुख मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे बेरोजगार नर्सिंग कर्मचारी सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कूच करने निकले। लेकिन इससे पहले ही दून पुलिस ने जगह-जगह उनके जत्थों को रोकना शुरू कर दिया था। इसी बीच नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर और पुलिस के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद सीओ डालनवाला अनुज ने रैली की अनुमति तो दे दी, लेकिन छोटे बच्चों को रैली से दूर रखने की सख्त चेतावनी भी जारी की। निर्देश का पालन करते हुए महिला नर्सों ने बच्चों को वापस भेज दिया।

दिलाराम चौक से रैली आगे बढ़ी, लेकिन सालावाला–हाथीबड़कला पुल के पास पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर अभ्यर्थियों को रोक दिया। रोकने का प्रयास होते ही पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसमें कई नर्सिंग अभ्यर्थी चोटिल हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो उठा। इसी दौरान एक महिला नर्सिंग अभ्यर्थी को महिला पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने का आरोप सामने आया, जिससे प्रदर्शनकारी भड़क उठे। नर्सिंग अभ्यर्थी मधु उनियाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण कूच के बावजूद पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया और महिलाओं के साथ हाथापाई की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कई लोगों को जबरन वाहनों में बैठाया और उन्हें सीधे एकता विहार धरना स्थल ले जाकर छोड़ दिया।

अभ्यर्थी विनिता ने कहा कि कोविड काल में दिन-रात ड्यूटी करने के बाद भी आज उन्हें बेरोजगारी और अपमान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अभ्यर्थी सपना ने बताया कि महिला पुलिस ने उन पर हाथ उठाया, जिसकी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

राजेंद्र कुकरेती ने भी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया।

घटना के बाद पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों को हिरासत से छोड़कर एकता विहार धरना स्थल पर पहुंचाया, जहां उनका आंदोलन जारी रहा।

शाम को पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत, यूकेडी प्रतिनिधि और अन्य संगठनों के लोग धरना स्थल पहुंचे और अभ्यर्थियों को समर्थन दिया। डॉ. रावत ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला नर्सों के साथ ऐसा बर्ताव शर्मनाक है और वर्दी की गरिमा का दुरुपयोग है।

धरना स्थल पर मौजूद प्रमुख लोगों में नवल पुंडीर, अनिल रमोला, विकास पुंडीर, परवेश रावत, सुमन, शहाना, सरिता जोशी, गणेश, प्रमोद चमोली, अशुतोष, राज, लक्ष्मण बिष्ट, शिवम गोदियाल, मधु उनियाल, सुनिता, मीना रावत, नीतू शर्मा और प्रेमा शामिल रहे।

अंत में अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:injured in the scuffleleveling serious allegations of slapping and misbehavior against the police.Several people werewith female candidates
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पहाड़ पर मौत का फिर झपट्टा, गुलदार ने 44 साल के व्यक्ति को बनाया शिकार
Next Article उत्तराखंड की 184 ग्रामीण सड़कों के लिए केंद्र से 1700 करोड़ मंजूर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

SIR अभियान को लेकर देहरादून DM ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
देहरादून May 30, 2026
देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?