By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखंड में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा होगी और मजबूत, पुलिस मुख्यालय सख्त
  • संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश
  • टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध, 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
  • आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा
  • नशामुक्त उत्तराखंड-नशामुक्त भारतः समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सफल होगाः मुख्य सचिव
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अवैध नशा माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, 1 करोड़ से अधिक के 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > अवैध नशा माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, 1 करोड़ से अधिक के 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद
उत्तराखण्ड

अवैध नशा माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, 1 करोड़ से अधिक के 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद

Devbhumi Discover
Last updated: December 18, 2025 9:16 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

पुलिस का अवैध नशा माफियाओं पर कड़ा प्रहार, 01 करोड़ से अधिक खुदरा मूल्य के 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद

नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरे ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। कोतवाली काशीपुर पुलिस, एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने काशीपुर के टांडा उज्जैन इलाके में संघन चेकिंग अभियान के दौरान नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद की है। बताया गया है कि उक्त बड़ी खेप ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मंगाई गई है जिसको तराई क्षेत्र में खपाना था बरामद नशीले इंजेक्शनों की अनुमानित खुदरा कीमत लगभग 01 करोड़ 32 लाख रुपये आँकी गई है।

बताया जा रहा है कि विगत दिवस पुलिस को मुखबिर से पता चला कि काशीपुर में दड़ियाल रोड यूं पी की और से नशे की एक बड़ी खेप ने प्रवेश लिया है जिसके बाद आनन फानन कोतवाली काशीपुर पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा SAFE XPRESS नामक ट्रांसपोर्ट, दड़ियाल रोड, टांडा उज्जैन, काशीपुर में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट में रखी गई संदिग्ध पेटियों की तलाशी ली गई, जिसमें नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद हुई। जिसमें 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए जिनकी कीमत 1.32 करोड़ के करीब बताई गई है। जहां तलाशी के दौरान 16 गत्तों की पेटियों में BINORPHINE (Buprenorphine Injection IP) के 1,598 डिब्बों में कुल 39,950 इंजेक्शन, तथा 02 गत्तों की पेटियों में REXOGESIC (Buprenorphine Injection) के 160 डिब्बों में कुल 4,000 इंजेक्शन बरामद किए गए। इस प्रकार 43,950 नशीले इंजेक्शन पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए है।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार एवं औषधि निरीक्षक निधि शर्मा द्वारा बरामद इंजेक्शनों की औषधीय संरचना, नियमों एवं नियंत्रित पदार्थ श्रेणी के अंतर्गत विस्तृत तकनीकी जांच की गई। जांच में पुष्टि हुई कि दोनों दवाएं Controlled Drugs की श्रेणी में आती हैं तथा इनका परिवहन केवल लाइसेंस प्राप्त इकाइयों द्वारा ही किया जा सकता है। मौके पर विधिवत इन्वेंट्री रिपोर्ट तैयार की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह नशीले इंजेक्शन
रिपुल चौहान पुत्र रक्षपाल सिंह, निवासी ग्राम नजीमपुर, पोस्ट जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी वार्ड संख्या-13, कविनगर, कोतवाली काशीपुर द्वारा मंगाए गए थे। पुलिस की इस छापामार कार्यवाही से आरोपी बचकर भागने में सफल हो गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

You Might Also Like

उत्तराखंड में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा होगी और मजबूत, पुलिस मुख्यालय सख्त

संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश

टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध, 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म

आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा

नशामुक्त उत्तराखंड-नशामुक्त भारतः समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सफल होगाः मुख्य सचिव

TAGGED:950 narcotic injections worth over Rs 1 croreon illegal drug mafiaPolice crack downseize 43
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिवंगत पत्रकार पंकज मिश्रा के परिजनों ने सीएम धामी से की मुलाकात, घटनाक्रम से कराया अवगत
Next Article कांग्रेस का भी जनता के बीच अभियान शुरू, जन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी पार्टी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

NABARD के RIDF फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न
उत्तराखण्ड February 20, 2026
मुख्यमंत्री ने दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु प्रदान की ₹ 5.39 करोड की  स्वीकृति
उत्तराखण्ड February 20, 2026
लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों का मूल्यांकन, राजस्व वृद्धि हेतु सुधारात्मक कदमों के निर्देश
उत्तराखण्ड February 20, 2026
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से आमजन को राहत: मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड February 20, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?