By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में बढ़ोतरी के आसार
  • एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माणः डाॅ. धन सिंह रावत
  • भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी राहत
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से मजबूत हो रही जनसेवा व्यवस्था
  • विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की स्वीकृति
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कोटद्वार राजकीय पीजी कॉलेज की वरिष्ठ प्रोफेसर को किया डिजिटल अरेस्ट, की 1.11 करोड़ की ठगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > कोटद्वार राजकीय पीजी कॉलेज की वरिष्ठ प्रोफेसर को किया डिजिटल अरेस्ट, की 1.11 करोड़ की ठगी
उत्तराखण्ड

कोटद्वार राजकीय पीजी कॉलेज की वरिष्ठ प्रोफेसर को किया डिजिटल अरेस्ट, की 1.11 करोड़ की ठगी

Devbhumi Discover
Last updated: December 22, 2025 12:19 pm
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

कोटद्वार राजकीय पीजी कॉलेज की वरिष्ठ प्रोफेसर को किया डिजिटल अरेस्ट, की 1.11 करोड़ की ठगी

डिजिटल अरेस्ट के दौरान 11 दिनों में पीड़िता न सिर्फ अपनी जमापूंजी गंवाई, बल्कि रिश्तेदारों से भी रकम लेकर ठगों के हवाले कर दिया।

राजकीय पीजी कॉलेज की वरिष्ठ प्राध्यापिका को डिजिटल अरेस्ट कर 1.11 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्हाट्सएप कॉल पर खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर आरोपी ने प्राध्यापिका को झांसे में लिया। इसके बाद इस कदर दहशतजदा कर दिया कि 11 दिनों में उन्होंने न सिर्फ अपनी जमापूंजी गंवाई बल्कि रिश्तेदारों से भी रकम लेकर ठगों के हवाले कर दिया।

बाद हिम्मत जुटा प्राध्यापिका ने कोटद्वार कोतवाली पहुंच आपबीती सुनाई। फिर कोटद्वार साइबर सेल में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला एसटीएफ देहरादून को स्थानांतरित कर दिया गया।

राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में कार्यरत वरिष्ठ प्राध्यापिका ने प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने आवास पर अकेली रहती हैं। बीती आठ दिसंबर को उनके पास अज्ञात नंबर साइबर ठग ने व्हाट्सएप पर कॉल किया। साथ ही खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर प्राध्यापिका का नंबर संगीन मामले में शामिल होने की बात कही। प्राध्यापिका के अनुसार, बातचीत के दाैरान मामला संगीन बताते हुए आरोपी ने किसी भी समय गिरफ्तारी का डर दिखाया।

इसके साथ ही उन्हें कॉल कट नहीं करने और लगातार व्हाट्सएप पर संपर्क में रहने का मानसिक दबाव बनाया। फिर बचाव के लिए उनसे रुपयों की डिमांड की गई। प्राध्यापिका ने पीछा छुड़ाने के लिए अपनी समस्त जमा पूंजी बताए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दी। इसके बाद प्राध्यापिका को फिर से डिजिटल अरेस्ट कर उनसे और रुपयों की डिमांड की गई। इस बार उन्होंने अपने संबंधियों की मदद से भी लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। अलग-अलग तारीखों (8,16,18 व 19) में साइबर ठगों को 1.11 करोड़ रुपये देने के बाद प्राध्यापिका की आंख खुली।

वरिष्ठ प्राध्यापिका को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे एक करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही जांच के लिए इसे साइबर थाना/एसटीएफ देहरादून रेफर किया गया है।
– निहारिका सेमवाल, सीओ कोटद्वार।

You Might Also Like

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में बढ़ोतरी के आसार

एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माणः डाॅ. धन सिंह रावत

भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी राहत

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से मजबूत हो रही जनसेवा व्यवस्था

विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की स्वीकृति

TAGGED:digitally arrested for cheating of Rs 1.11 croreSenior professor of Kotdwar Government PG College
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article क्रिसमस और नया साल…औली में गेस्ट हाउस फुल, होटलों में 60% बुकिंग, हर दिन बढ़ रहा रहा ग्राफ
Next Article मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दोनों मंडलों में बनेंगे ओबीसी कल्याण बहुउद्देशीय भवन
उत्तराखण्ड February 11, 2026
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखण्ड February 11, 2026
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर
उत्तराखण्ड February 11, 2026
विभागीय आपदा प्रबंधन योजना बनाने की डेडलाइन तय
उत्तराखण्ड February 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?