By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • सलियावाला धौलास में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 8–10 बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
  • शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, लिया ये बड़ा फैसला
  • भाजपा पार्षद ने घर के बाहर युवक को मारी गोली, मौत
  • अंकिता भंडारी मामले में आरोपों पर दुष्यंत कुमार गौतम कोर्ट पहुंचे, सोशल मीडिया पर मानहानि का दावा
  • जौनसार-बावर में शादी पर सख्ती: होटलों में आयोजन, गहने और डीजे पर रोक, उल्लंघन पर ₹1 लाख जुर्माना
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: वर्ष 2026ः सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में धामी सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > वर्ष 2026ः सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में धामी सरकार
उत्तराखण्ड

वर्ष 2026ः सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में धामी सरकार

Devbhumi Discover
Last updated: January 2, 2026 9:02 am
Devbhumi Discover
Share
6 Min Read
SHARE
वर्ष 2026ः सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में धामी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2026 राज्य के विकास की दिशा में एक निर्णायक और परिणामोन्मुख वर्ष के रूप में रहने जा रहा है। ऐतिहासिक नीतिगत निर्णयों के बाद अब सरकार का मुख्य फोकस योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जमीनी बदलाव और आम नागरिक की आय व जीवन स्तर में ठोस सुधार पर केंद्रित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 की कार्ययोजना सुशासन, समावेशी विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता, कृषि-उद्यानिकी सशक्तिकरण और पर्यावरण संतुलन के इर्द-गिर्द केंद्रित है।
सुशासन और प्रशासनिक सुधार
सरकार का प्राथमिक लक्ष्य शासन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक-आधारित बनाना है। वर्ष 2026 में ई-गवर्नेंस को सभी विभागों में अनिवार्य रूप से लागू करते हुए डिजिटल फाइल सिस्टम, ऑनलाइन सेवाओं और समयबद्ध डिलीवरी को सशक्त किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण और सेवाओं की तय समय-सीमा में उपलब्धता सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी
राज्य में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती देना 2026 के एजेंडे का अहम स्तंभ है। चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, हेली सेवाओं का विस्तार और सीमावर्ती क्षेत्रों में रणनीतिक सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और आपात सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित हो सके।
उद्यानिकी, पॉलीहाउस और कीवी नीतिरू ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई रीढ़
वर्ष 2026 में धामी सरकार का सबसे सशक्त फोकस कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी को आय बढ़ाने का मुख्य माध्यम बनाना है। इसके तहत पॉलीहाउस खेती, कीवी उत्पादन, हाई वैल्यू फसलों और सेब-कीवी नीति को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में पॉलीहाउस आधारित खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देगी, जिससे किसान वर्षभर सब्ज़ी, फूल और उच्च गुणवत्ता वाली फसलें उगा सकें। पॉलीहाउस के लिए अनुदान, तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।कीवी मिशन/कीवी नीति के तहत उत्तराखंड को देश का प्रमुख कीवी उत्पादक राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कीवी की खेती से कम भूमि में अधिक आय, बेहतर बाजार मूल्य और निर्यात की संभावनाएँ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगी। इसके साथ ही सेब, नाशपाती, अखरोट और अन्य पहाड़ी फलों की वैल्यू चेन विकसित की जाएगी।

सरकार का उद्देश्य है कि “खेती से आय” को दोगुना करने की दिशा में उद्यानिकी को मुख्य हथियार बनाया जाए, जिससे पलायन रुके और गांवों में ही रोजगार के अवसर सृजित हों।
पर्यटनः रोजगार और स्थानीय भागीदारी
पर्यटन को आर्थिक इंजन के रूप में विकसित करना 2026 की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ विंटर टूरिज्म, साहसिक पर्यटन, ईको-टूरिज्म और होमस्टे योजनाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। स्थानीय युवाओं और महिलाओं की भागीदारी से पर्यटन आधारित रोजगार सृजन पर विशेष जोर रहेगा।

रोजगार, युवा और कौशल विकास

वर्ष 2026 में सरकारी भर्तियों को पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और नकलमुक्त बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया है। निजी क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए स्टार्टअप, आईटी पार्क, उद्योग और निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट, तकनीकी प्रशिक्षण और स्वरोजगार योजनाओं का विस्तार किया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी योजना और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित कर महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन
हिमालयी पारिस्थितिकी का संरक्षण, नदियों और जल स्रोतों का पुनर्जीवन, वनों की सुरक्षा और आपदा पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मजबूत करना सरकार की दीर्घकालिक प्राथमिकताओं में शामिल है।
वर्ष 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के लिए “नीतियों से परिणाम” का वर्ष होगा। उद्यानिकी, पॉलीहाउस और कीवी जैसी उच्च आय वाली योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हुए सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और संतुलित विकास वाला राज्य बनाना है, जहाँ विकास और प्रकृति साथ-साथ आगे बढ़ें और हर नागरिक को समान अवसर मिले।
वर्ष 2026 उत्तराखंड के लिए परिणाम दिखाने का वर्ष होगा। हमारा उद्देश्य है कि सुशासन का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे। पर्वतीय क्षेत्रों में पॉलीहाउस खेती, कीवी, सेब और अन्य उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देकर हम किसानों की आय को बढ़ाने पर विशेष फोकस रहेगा।

युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता के साथ-साथ स्टार्टअप, उद्योग और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देंगे। हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड सशक्त, सुरक्षित, आत्मनिर्भर और विकास के अवसरों से भरपूर राज्य बने जहां किसान समृद्ध हों, युवा आशावान हों और महिलाएं मुख्यधारा में सहभागी बनें।

You Might Also Like

सलियावाला धौलास में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 8–10 बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, लिया ये बड़ा फैसला

भाजपा पार्षद ने घर के बाहर युवक को मारी गोली, मौत

अंकिता भंडारी मामले में आरोपों पर दुष्यंत कुमार गौतम कोर्ट पहुंचे, सोशल मीडिया पर मानहानि का दावा

जौनसार-बावर में शादी पर सख्ती: होटलों में आयोजन, गहने और डीजे पर रोक, उल्लंघन पर ₹1 लाख जुर्माना

TAGGED:and self-reliant Uttarakhanddevelopmenttowards good governanceYear 2026: Dhami government
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डीएम की सख्ती से वर्षों बाद खुला ISBT निकासी गेट, दिल्ली-यूपी रूट पर यातायात सुगम
Next Article राज्य आपदा निधि प्रस्तावों पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति से विपक्ष, प्रदेश का माहौल खराब कर रहा है: बंसल
उत्तराखण्ड January 6, 2026
2027 कुंभ की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, हरिद्वार में मंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड January 6, 2026
अंकिता भंडारी प्रकरण पर भ्रामक सूचनाओं को लेकर उत्तराखंड पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तथ्य किए स्पष्ट
उत्तराखण्ड January 6, 2026
मुख्य सचिव की डीएमों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, पुराने लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर
उत्तराखण्ड January 6, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?