By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: भाजपा पार्षद ने घर के बाहर युवक को मारी गोली, मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > भाजपा पार्षद ने घर के बाहर युवक को मारी गोली, मौत
उत्तराखण्ड

भाजपा पार्षद ने घर के बाहर युवक को मारी गोली, मौत

Devbhumi Discover
Last updated: January 6, 2026 9:12 AM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

हल्द्वानी। शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने अपने घर के बाहर एक युवक को गोली मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रामपुर रोड क्षेत्र की बताई जा रही है।

रविवार देर रात हल्द्वानी शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। रामपुर रोड स्थित ओमर होटल के पीछे 25 वर्षीय युवक नितिन लोहनी (निवासी जगफार्म) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष एवं पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक पर फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया। वारदात में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुराने विवाद में हत्या की आशंका

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जिसे इस वारदात की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पहले भी विवादों में रहा है नाम

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी पार्षद का नाम पूर्व में भी मारपीट और विवादों में सामने आ चुका है। पहले हुए मामलों में राजनीतिक माहौल भी गरमाया था। पुलिस का कहना है कि मौजूदा मामले में किसी भी तरह का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट

घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:a young man outside his houseBJP councilor shothe died.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अंकिता भंडारी मामले में आरोपों पर दुष्यंत कुमार गौतम कोर्ट पहुंचे, सोशल मीडिया पर मानहानि का दावा
Next Article शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, लिया ये बड़ा फैसला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?