By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट
  • जिला प्रशासन ने 11 लाख की लगाई पैनल्टी; काटी 80 लाख की अतिरिक्त आरसी
  • शादी का वादा पूरा न होना अपने आप में बलात्कार नहीं: उत्तराखंड हाईकोर्ट
  • कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजभवन कूच
  • ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस फेज-2 पर समीक्षा बैठक, सुधारों की रफ्तार तेज
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस फेज-2 पर समीक्षा बैठक, सुधारों की रफ्तार तेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस फेज-2 पर समीक्षा बैठक, सुधारों की रफ्तार तेज
उत्तराखण्ड

ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस फेज-2 पर समीक्षा बैठक, सुधारों की रफ्तार तेज

Devbhumi Discover
Last updated: February 16, 2026 12:13 pm
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

केंद्र सरकार द्वारा कारोबार में सुगमता बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन एवं मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में राज्य में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस (फेज 2) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन ने बताया की उत्तराखंड ने डी-रेगुलेशन 1.0 कम्प्लायंस रिडक्शन में देश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम, लैंड यूज, होम स्टे तथा उद्यमिता एवं श्रम सुधारो के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयोगों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए फेस-2 के तहत कुल 9 प्राथमिकताएं निर्धारित की गई हैं जिसमें राज्य को भूमि उपयोग, भवन एवं निर्माण की स्वीकृति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, पर्यावरण, पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार, जैसी प्राथमिकताएँ शामिल हैं। इन प्राथमिकताओं का उद्देश्य राज्य में विकास कार्यों को और गति देना, निवेश और आधारभूत ढांचे को और अधिक मजबूत करना तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव ने सुझाव देते हुए कहा कि उद्योग से संबंधित प्रकरणों एवं प्रस्तावों को निर्धारित समय के अंदर मंजूरी मिले इसके लिए भी कार्य किया जाए। साथ ही छोटे उद्योगों के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन की व्यवस्था लागू की जाए ताकि छोटे निवेशकों को भी बढ़ावा मिल सके।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव ने बताया कि उत्तराखंड का मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) का 26 प्रतिशत योगदान करता है, जो कि राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा औपचारिक रूप से पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित किया जाता है। राज्य में विनिर्माण क्षेत्र के लिए सकारात्मक वातावरण है, जिसमें कुशल मानव संसाधन, उच्च साक्षरता दर, जीवन की अच्छी गुणवत्ता और सुंदर प्राकृतिक वातावरण शामिल हैं। इन विशेषताओं के चलते उत्तराखंड निवेश और उद्योग के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन चुका है।

बैठक में मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन ने बताया कि राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण विकसित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा इसके साथ भवन एवं निर्माण, बिजली, श्रम सुधार, अग्निशमन, पर्यटन, स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास किया जा रहे हैं साथ ही निवेश को बढ़ाने के लिए निवेशकों की सुविधा अनुसार नियमों में सुधार किया जा रहा है।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस फेज 2 के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने तथा राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण को और अधिक सरल बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर केंद्रीय अपर सचिव राहुल शर्मा,  राजेश शर्मा, सचिव  आर राजेश कुमार,  श्रीधर बाबू अदाकी,  रंजीत सिन्हा,  रविशंकर,विशेष सचिव  मधुकर पराग धकाते, अपर सचिव  आनंद श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ गहरवार ,  अभिषेक रोहेला एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट

जिला प्रशासन ने 11 लाख की लगाई पैनल्टी; काटी 80 लाख की अतिरिक्त आरसी

शादी का वादा पूरा न होना अपने आप में बलात्कार नहीं: उत्तराखंड हाईकोर्ट

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजभवन कूच

टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज़्म डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश

TAGGED:pace of reforms acceleratesReview meeting on Ease of Doing Business Phase-2
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज़्म डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश
Next Article कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजभवन कूच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही।
उत्तराखण्ड क्राइम February 16, 2026
महाशिवरात्रि पर खटीमा में भव्य मेले का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन
उत्तराखण्ड February 16, 2026
22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
उत्तराखण्ड February 15, 2026
ईको टूरिज्म में 1.63 करोड़ की गड़बड़ी, सूचना आयोग ने मांगी पूरी जानकारी
उत्तराखण्ड February 15, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?