By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
  • सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
  • संस्कृत ज्ञान-परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचाएं: राज्यपाल
  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में 8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • विश्व बैंक सहायतित एसपीएफएम परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विधायक काऊ की ओर से भी मुकदमा दर्ज, गनर की तहरीर पर कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > विधायक काऊ की ओर से भी मुकदमा दर्ज, गनर की तहरीर पर कार्रवाई
उत्तराखण्ड

विधायक काऊ की ओर से भी मुकदमा दर्ज, गनर की तहरीर पर कार्रवाई

Devbhumi Discover
Last updated: February 22, 2026 10:45 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून:

ननूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में गुरुवार को हुए बवाल के बाद अब विधायक उमेश शर्मा काऊ के सुरक्षाकर्मी ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले मारपीट के मामले में निदेशक अजय कुमार नौडियाल की तहरीर पर रायपुर पुलिस भाजपा के रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ और अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चुकी है।

विधायक के गनर सुधीर बहुगुणा ने तहरीर में कहा है कि विधायक लगभग 12:30 बजे विद्यालय का नाम भूमिदान करने वालों के नाम पर रखने से जुड़े पत्र की प्रगति जानने और शासन को भेजी गई फाइल की प्रति लेने निदेशालय पहुंचे थे।

गनर के मुताबिक, विधायक के पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोगों ने अचानक शोरगुल और हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन उठाकर विधायक की ओर फेंका, जो उनके पास से गिरते हुए किसी अन्य व्यक्ति को लग गया। इसके बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

तहरीर के अनुसार, कुछ लोगों ने मौके पर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर भीड़ को भड़काने का प्रयास किया। आरोप है कि हंगामे के बीच बाहर से कमरे का ताला लगा दिया गया, जिससे विधायक और उनके सुरक्षाकर्मी भीतर ही बंद रह गए।

गनर सुधीर बहुगुणा ने बताया कि स्थिति उस समय और विकराल हो गई जब कुछ लोगों ने कुर्सियां उठा-उठाकर फेंकनी शुरू कर दीं। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने विधायक को भीड़ से निकालकर सुरक्षित वाहन तक पहुंचाया।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूरा घटनाक्रम सुनियोजित तरीके से रचा गया था। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने पुष्टि की कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से निदेशालय परिसर में तनाव बना हुआ है और दोनों पक्षों की ओर से लगातार नए आरोप सामने आ रहे।

आपको बता दें कि शनिवार दोपहर को शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर उनके ही कक्ष में जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वह चोटिल होकर लहूलुहान हो गए। इस घटना के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

You Might Also Like

गढ़वाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

संस्कृत ज्ञान-परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचाएं: राज्यपाल

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में 8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण

विश्व बैंक सहायतित एसपीएफएम परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

TAGGED:A case was also filed by the guilty cowaction was taken against the gunner's gallery.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बिजली बकाया सूची में कैबिनेट मंत्री का नाम, सियासत गरम
Next Article शिक्षा निदेशक पर हमले के आरोप में विधायक काऊ के खिलाफ केस दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 18, 2026
 युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 18, 2026
सीसीटीएनएस प्रगति में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 18, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 17, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?